Home शिक्षा NEET-UG परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरें निराधार, NTA ने कह दी ये बात

NEET-UG परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरें निराधार, NTA ने कह दी ये बात

by Rashmi Rani 6 May 2024, 4:28 PM IST (Updated 28 June 2026, 3:22 PM IST)
6 May 2024, 4:28 PM IST (Updated 28 June 2026, 3:22 PM IST)
NEET UG 2024 Paper Leak

NEET UG 2024 Paper Leak: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में प्रश्नपत्र लीक का दावा करने वाली रिपोर्टें पूरी तरह से निराधार है.

06 May, 2024

NEET UG 2024 Paper Leak: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में प्रश्नपत्र लीक का दावा करने वाली रिपोर्टें पूरी तरह से निराधार है. NTA ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रश्न पत्र का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है. NTA ने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रश्न पत्र का हिसाब लिया गया है.

सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से गलत

NTA के सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं से यह पता चला है कि किसी भी पेपर लीक की ओर इशारा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से गलत है और बिना किसी आधार के है. NTA की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने अफवाहों पर विराम लगाने के लिए यह भी कहा है कि प्रत्येक प्रश्न पत्र का हिसाब-किताब रखा गया है.उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति या एजेंसी केंद्रों तक नहीं पहुंच सकेगी.उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के गेट बंद होने के बाद बाहर से किसी को भी हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है, जो की सीसीटीवी निगरानी में हैं.

120 उम्मीदवारों के लिए दोबारा आयोजित परीक्षा

बता दें कि प्रवेश परीक्षा रविवार को देश के 14 शहरों सहित 571 शहरों के 4750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. रविवार को यह दावा किया जा रहा था कि राजस्थान के एक परीक्षा केंद्र पर गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने के कारण कुछ अभ्यर्थी पेपर लेकर बाहर चले गए. एजेंसी ने प्रश्नपत्र के लीक होने की बात से इनकार किया था. पाराशर ने रविवार को कहा था कि परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता से समझौता नहीं किया गया. बाद में केंद्र में 120 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की गई है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?