Home Top News बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, तीन राज्यों की 3 सीटों पर गिनती जारी

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, तीन राज्यों की 3 सीटों पर गिनती जारी

by Amit Dubey 3 August 2026, 9:21 AM IST (Updated 3 August 2026, 9:39 AM IST)
3 August 2026, 9:21 AM IST (Updated 3 August 2026, 9:39 AM IST)
Assembly Bypoll Result

Assembly Bypoll Result: आज 3 अगस्त का दिन देश के तीन राज्यों के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए काफी अहम है. जी हां, आज बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इसके लिए कड़ी सुरक्षा में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो बिहार में बांकीपुर, मध्य प्रदेश में दतिया और गुजरात में मांजलपुर पड़ता है. आइए जानते हैं कि इन तीनों सीटों पर प्रमुख उम्मीदवार कौन-कौन हैं.

बांकीपुर रहा है भाजपा का गढ़

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भाजपा से यह सीट छीन पाएंगे? बीजेपी ने इस सीट से युवा विंग के नेता नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है. वहीं, राजद के टिकट पर रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था, जिन्होंने राज्यसभा के लिए चुने जाने पर अप्रैल में अपनी सीट छोड़ दी थी.

बीते 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो पिछले विधानसभा चुनावों में दर्ज 41.45 प्रतिशत मतदान से सात प्रतिशत से अधिक कम है. इस बार कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं. 1995 से बांकीपुर क्षेत्र बीजेपी के कब्जे में रहा है और भाजपा का गढ़ माना जाता है.

दतिया में किसका बजेगा डंका?

अब बात मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट की करेंगे. इस साल अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत द्वारा कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में तीन साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद उपचुनाव कराया गया है. इस मामले में भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी.

बता दें कि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. उपचुनाव में 19 अन्य उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा है. दतिया उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को हुआ था, जिसमें 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. मालूम हो कि राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक वोटों से हराया था.

गुजरात का मांजलपुर विधानसभा

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के भी आज नतीजे आ रहे हैं. भाजपा के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के 2 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन के कारण मांजलपुर सीट खाली हो गई थी. उसके बाद यह उपचुनाव कराया गया है. इस उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला है. भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अपने गुजरात उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को चुनाव लड़ाया है.

योगेश पटेल भाजपा के आठ बार के विधायक रह चुके थे. परिसीमन के बाद नवगठित मांजलपुर सीट पर जाने से पहले 1990 और 2007 के बीच पांच बार वडोदरा के रावपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए थे. उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में मांजलपुर सीट जीती, इस प्रकार 36 वर्षों की अवधि में गुजरात विधानसभा में लगातार आठ जीत हासिल कीं थी.

1995 से बांकीपुर नहीं हारी BJP, क्या भाजपा का किला ढहाएंगे प्रशांत किशोर? उपचुनाव में वोटिंग जारी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?