Home मनोरंजन इन 5 स्टार्स ने एक्टिंग की दुनिया से बाहर ढूंढा जीवनसाथी

इन 5 स्टार्स ने एक्टिंग की दुनिया से बाहर ढूंढा जीवनसाथी

by Preeti Pal
0 comment
इन 5 स्टार्स ने एक्टिंग की दुनिया से बाहर ढूंढा जीवनसाथी

20 February 2024

किसी एक्टर से नहीं की इन बॉलीवुड स्टार्स ने शादी

कहते हैं प्यार कहीं भी हो सकता है। ये वो अहसास है जिससे कोई नहीं बच पाता। फिल्म इंडस्ट्री में बनने वाली लव स्टोरीज़ सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। एक साथ काम करते-करते एक्टर्स का प्यार में पड़ना बहुत आम बात है। इनमें से बहुत से लोगों की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है और कुछ लोगों की पूरी हो जाती है, यानी उनकी शादी हो जाती है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सैफ अली खान-करीना कपूर, हेमा मालिनी-धर्मेंद्र और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ऐसे ही कपल हैं जिनकी लव स्टोरी पूरी हुई। हालांकि, बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने अपना जीवनसाथी किसी एक्टर को नहीं बनाया। जानते हैं उनके बारे में….

शाहरुख खान-गौरी खान

लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बारे में जिन्होंने अपने कॉलेज टाइम के प्यार गौरी से 1991 में शादी की। गौरी एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं।

वरुण धवन-नताशा दलाल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने बचपन के प्यार नताशा से साल 2021 में शादी की। नताशा दलाल एक फैशन डिज़ाइनर हैं। जल्द ही वरुण और नताशा दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारत के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम ‘वामिका’ है। अनुष्का-विराट की जोड़ी को फैंस प्यार से ‘विरुष्का’ भी बुलाते हैं।

विवेक ओबरॉय-प्रियंका अल्वा

लिस्ट में विवेक ओबरॉय का नाम भी शामिल है। एक्टर ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की। प्रियंका के पिता कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?