Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का महाधमाका! दुनियाभर में छाई रणबीर कपूर की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का महाधमाका! दुनियाभर में छाई रणबीर कपूर की फिल्म

by Preeti Pal 9 November 2026, 12:27 PM IST
9 November 2026, 12:27 PM IST
बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का महाधमाका! 4 दिन में भारत में 238 करोड़ पार, दुनियाभर में छाई रणबीर की फिल्म

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही लोगों के बीच खास जगह बना ली है. दिवाली के मौके पर फिल्म को ऐसा शानदार रिस्पॉन्स मिला कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई का आंकड़ा तेजी से ऊपर चढ़ने लगा. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर की कमाई भी 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. यानी भगवान राम की कहानी बड़े पर्दे पर ऑडियन्स को खूब पसंद आ रही है.

कमाई का सिलसिला

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके बाद शुक्रवार को कमाई थोड़ी घटकर 48.05 करोड़ रुपये रही. लेकिन शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी की और 69.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया. रविवार यानी रिलीज के चौथे दिन दिवाली के मौके पर फिल्म ने 21,770 शो से 56.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

अब घर बैठे देखिए Mirzapur का भौकाल, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म, मिलेंगे कुछ अनदेखे सीन

हिंदी वर्जन का धमाका

फिल्म को हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. चौथे दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 36.75 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, कन्नड़ से 7.25 करोड़, तेलुगु से 6.25 करोड़, तमिल से 3.15 करोड़ और मलयालम से 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. चौथे दिन विदेशों में फिल्म ने 45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 499.20 करोड़ रुपये पहुंच गई.

4000 करोड़ का भारी बजट

‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं.

‘आदिपुरुष’ से तुलना

फिल्म की कमाई की तुलना प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से भी हो रही है. साल 2023 में रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’ ने चौथे दिन भारत में 16 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. वहीं ‘रामायण’ ने इसी दिन 56.15 करोड़ रुपये बटोरे. अब वीक डेज में पता चलेगा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कितनी लंबी दूर तय करेगी.

Ramayana में रणबीर से भारी पड़े यश! देखने से पहले जान लें कैसी है फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?