Home मनोरंजन 61 की उम्र में भी ‘किंग खान’ का जलवा! Shahrukh Khan के 5 रूल्स, जो सिखाते हैं बहुत कुछ

61 की उम्र में भी ‘किंग खान’ का जलवा! Shahrukh Khan के 5 रूल्स, जो सिखाते हैं बहुत कुछ

by Preeti Pal 2 November 2026, 10:18 AM IST
2 November 2026, 10:18 AM IST
61 की उम्र में भी ‘किंग खान’ का जलवा! Shahrukh Khan के 5 रूल्स, जो सक्सेस से लेकर फेलियर तक सिखाते हैं बहुत कुछ

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों, रोमांस और दमदार डायलॉग्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सोच और जिंदगी जीने के अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. पर्दे पर कभी रोमांस के किंग तो कभी एक्शन के बादशाह बनने वाले शाहरुख रीयल लाइफ में भी लोगों को कई बड़े सबक दे जाते हैं. उनकी बातें कभी खुद पर भरोसा करना सिखाती हैं, तो कभी फेलियर से डरने के बजाय उससे सीखने की सलाह देती हैं. वैसे, आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके कुछ ऐसे रूल्स याद करते हैं, जो उम्र, शोहरत और सक्सेस से परे हर किसी के काम आ सकते हैं.

खुद का साथ मत छोड़ना

शाहरुख खान ने 2012 में येल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से बात करते हुए कहा था कि जब दुनिया आपको समझने में नाकाम रहे, तब भी खुद को पहचानना बहुत जरूरी है. उनके मुताबिक, दुनिया हमेशा आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेगी. ऐसे टाइम में खुद पर भरोसा बनाए रखना ही सबसे बड़ी ताकत है. यहां उनका मैसेज साफ था कि दूसरों की नजरों में अपनी पहचान ढूंढ़ने के बजाय खुद को समझना सीखिए. क्योंकि जब पूरी दुनिया आपको नहीं देख रही हो, तब भी आपको खुद पर नजर रखनी चाहिए.

घबराने की जरूरत नहीं

2015 में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग ने शाहरुख को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था. इस मौके पर उन्होंने छात्रों को एक दिलचस्प बात समझाई. उनके मुताबिक, जिंदगी में कन्फ्यूजन होना कोई बुरी बात नहीं है. कई बार यही उलझन हमें सही समझ और मंजिल तक पहुंचाती है. उन्होंने ये भी कहा कि अपने विचारों को लेकर इतने जिद्दी न बनें कि दूसरों की राय का सम्मान करना ही भूल जाएं. आपके सिद्धांत आपकी पहचान हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप दूसरों से बेहतर हैं.

एहसान मत जताइए

शाहरुख खान का मानना है कि किसी की मदद करना कोई एहसान नहीं है. दूसरों के लिए दया दिखाने से सबसे ज्यादा सुकून खुद को मिलता है. उन्होंने छात्रों से कहा था कि लोगों के लिए कुछ अच्छा कीजिए, लेकिन उसके बदले तारीफ या सम्मान की उम्मीद मत रखिए. यानी किसी की मदद करते हुए ये हिसाब न लगाएं कि बदले में आपको क्या मिलेगा. कभी-कभी किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा रिटर्न होता है.

असफलता ज्यादा सिखाती है

शाहरुख ने येल यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान सफलता और असफलता पर भी बात की थी. उनका कहना था कि सक्सेस हमें खुशी जरूर देती है, लेकिन असफलता हमें जिंदगी की ऐसी सीख देती है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जा सकता है. उन्होंने समझाया कि सक्सेसफुल होने का मतलब ये नहीं कि आप कभी असफल नहीं हुए. असली बात ये है कि असफल होने के बाद आप खुद को कैसे संभालते हैं और दोबारा कैसे आगे बढ़ते हैं. इसलिए असफलता से डरने के बजाय उससे सीखना चाहिए.

‘पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाई कैसे लड़ते हैं’, दिल्ली में Diljit Dosanjh का करारा जवाब

अपनों के प्यार की कीमत

शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि आप कितने भी अमीर, सक्सेफुल और फेमस क्यों न हो जाएं, दूसरों पर दया और अपनों के प्यार की अहमियत कभी कम मत समझिए. किसी दोस्त को महंगी कार गिफ्ट करना अच्छी बात हो सकती है, लेकिन मुश्किल दिन में उसकी बात धैर्य से सुनना उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है. यही छोटी-छोटी बातें रिश्तों को मजबूत बनाती हैं.

फैंस का मेला

शाहरुख के 61वें जन्मदिन पर मुंबई स्थित उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर फैंस की भीड़ जुटी. हर साल की तरह इस बार भी लोग अपने फेवरेट सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए सुबह से पहुंचने लगे. भीड़ को संभालने और सिक्योरिटी के लिए मुंबई पुलिस के जवान तैनात रहे. गाड़ियों की जांच भी की गई. फैंस के लिए शाहरुख का जन्मदिन किसी त्योहार से कम नहीं होता.

‘किंग’ का सरप्राइज

इस खास मौके पर शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी फैंस के साथ शेयर किया. गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है. वहीं, इसके इंग्लिश रैप को एड शीरन ने लिखा है. गाने का म्यूज़िक सचिन-जिगर ने तैयार किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘किंग’ को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

News Source: ANI

61 साल के हुए किंग खान, मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, ‘किंग’ के गाने से मिला खास तोहफा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?