Home मनोरंजन आमिर की बेटी बंधी शादी के बंधन में, फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के से की शादी

आमिर की बेटी बंधी शादी के बंधन में, फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के से की शादी

by Farha Siddiqui 4 January 2024, 11:20 AM IST (Updated 29 July 2025, 5:00 PM IST)
4 January 2024, 11:20 AM IST (Updated 29 July 2025, 5:00 PM IST)
Ira Khan Marriage

04 January 2024   

इरा ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के से की शादी

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। उन्होने सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर के साथ शादी रचाई हैं। शादी के इस प्रोग्राम में आमिर खान, उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव समेत परिवार के कईं सदस्य मौजूद थे। अपनी शादी में इरा पारंपिरक परिधान में दिखाई दी।

इस शादी समारोह के जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये, उनमें नुपुर और इरा शादी के दस्तावेजों पर साइन करते दिखाई दे रहे हैं। इरा और नुपुर शिखरे की नवंबर 2023 में सगाई हुई थी। इरा की शादी बांद्रा के एक फाइव स्टार होटल में हुई। इरा एक मानसिक स्वास्थ्य सहयोग संगठन की संस्थापक और उसकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं।

आपको बता दें कि इस जोड़ी का आठ जनवरी को उदयपुर में एक और शादी समारोह होगा। उसके बाद 13 जनवरी को मुंबई में भी एक प्रोग्राम किया जाएगा। इरा आमिर खान की और फिल्म निर्माता रीना दत्ता की की बेटी है।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?