Home मनोरंजन Maidaan Trailer:अजय देवगन के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया Maidaan का ट्रेलर, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Maidaan Trailer:अजय देवगन के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया Maidaan का ट्रेलर, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

by Preeti Pal 2 April 2024, 2:42 PM IST (Updated 22 September 2025, 6:31 PM IST)
2 April 2024, 2:42 PM IST (Updated 22 September 2025, 6:31 PM IST)
ajay devgn

Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वहीं, आज एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है. यहां जानें कब होगी ये फिल्म रिलीज.

02 April, 2024

Maidaan Trailer Release: अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ काफी वक्त से अटकी हुई है. हालांकि, अब ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. वहीं, आज (02 April) बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन का जन्मदिन है. इस खास मौके पर ‘मैदान’ के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. इस फिल्म में अजय भारतीय फुटबॉल टीम के कोच ‘सैयद अब्दुल रहीम’ के रोल में नजर आने वाले हैं. रविंद्रनाथ शर्मा इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. वहीं, इस स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी के ट्रेलर में अजय देवगन कोच के रोल में काफी जच रहे हैं.

Maidaan Release Date इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन के अलावा ‘मैदान’ में प्रियामणि और गजराज राव भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है और म्यूजिक दिया है ए आर रहमान ने. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. अजय देवगन की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ भी रिलीज होगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का टकराव तय है.

Ajay Devgn Upcoming Movies इन फिल्मों में आएंगे नजर

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने 137 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. अब अजय देवगन फैन्स के लिए स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी ‘मैदान’ लेकर आ रहे हैं. इसके बाद अजय नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में एक बार फिर तब्बू के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है. साथ ही वो ‘रेड 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ नाम की फिल्मों का भी हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?