Home मनोरंजन अब घर बैठे देखिए Emraan Hashmi की Awarapan 2, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

अब घर बैठे देखिए Emraan Hashmi की Awarapan 2, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

by Preeti Pal 9 October 2026, 1:48 PM IST
9 October 2026, 1:48 PM IST
घर बैठे देखिए Emraan Hashmi की Awarapan 2, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

Awarapan 2 OTT Release: अगर आप इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में मिस कर चुके थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, फिल्म ने ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे दी है. अब फैंस इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं. इमरान हाशमी की इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है. ऐसे में अगर आपको रोमांस, इमोशन और दमदार म्यूज़िक वाली फिल्में पसंद हैं, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

इमरान हाशमी का जलवा

‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, पूरन गैबी, विजयंत कोहली और सुविंदर विक्की भी अहम रोल में हैं. फिल्म अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस ठीक-ठाक कमाई भी की. इतना ही नहीं, ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई.

इमरान के लिए खास

इमरान हाशमी के लिए ‘आवारापन 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खास एक्सपीरियंस भी है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसे एक रेयर अचीवमेंट बताया. इसकी वजह भी दिलचस्प है. फिल्म का पहला पार्ट ‘आवारापन’ 19 साल पहले रिलीज हुआ था. उस टाइम ये फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि, बाद में इसे लोगों ने पसंद किया और फिल्म कल्ट बन गई. इमरान ने बताया कि जिस फिल्म को सालों पहले वो पहचान नहीं मिल पाई थी, उसकी कहानी को आगे बढ़ाना और सीक्वल के जरिए लोगों तक पहुंचाना अपने आप में खास है. इसके अलावा एक्टर ने फिल्म के मेकर विशेष भट्ट की सोच और उनके भरोसे की भी तारीफ की. उनके मुताबिक, इस फिल्म की पूरी दुनिया तैयार करने में विशेष भट्ट का बड़ा रोल रहा है.

नाना पाटेकर के वो आइकॉनिक डायलॉग्स, जो पर्दे से निकलकर लोगों के दिल में बस गए

म्यूजिक का जादू

‘आवारापन 2’ का रिश्ता साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ से है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. पहली फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन धीरे-धीरे इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली. फिल्म के गाने आज भी म्यूज़िक लवर्स के बीच पॉपुलर हैं. खासकर ‘तो फिर आओ’ जैसे गानों को आज की जेनरेशन भी सुनना पसंद करती है. यही वजह है कि इसके सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे. अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद वो लोग भी फिल्म देख सकते हैं, जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे. अगर आप इमरान हाशमी के फैन हैं या पुरानी ‘आवारापन’ की यादें ताजा करना चाहते हैं, तो ‘आवारापन 2’ आपके लिए देखने लायक फिल्म हो सकती है.

News Source: ANI

पानी की एक बूंद को तरसते थे किसान, Nana Patekar ने किया वो काम कि टैंकर हो गए गायब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?