Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन की फॉलोइंग सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है. आज हम आपको उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पुष्पा स्टार को फ्लावर से फायर बना दिया.
8 April, 2026
साउथ इंडस्ट्री से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज, 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है. 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि वह 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन गई. एक्टर ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म AA22xA6 का अपना पहला लुक पोस्ट किया, जो बहुत ही शानदार है. अल्लू अर्जुन ने इंडस्ट्री में 26 साल का सफर पूरा कर लिया है, जिसमें उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पुष्पा स्टार को फ्लावर से फायर बना दिया.
पुष्पा: द राइज

यह फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इसमें उन्होंने पुष्पा राज का रोल किया, जो एक आम मज़दूर है और लाल चंदन की लकड़ी के तस्कर से मास्टरमाइंड बन जाता है. उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और “झुकूंगा नहीं” वाला एटीट्यूड दर्शकों को बहुत पसंद आया. यह फिल्म पूरे भारत में हिट रही और अल्लू अर्जुन को इसके लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला. इस रोल ने उन्हें न सिर्फ साउथ में बल्कि पूरे देश में सुपरस्टार बना दिया.
अला वैकुंठपुरमुलू

यह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें अल्लू अर्जुन ने बंटू का रोल किया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग, इमोशनल सीन और स्टाइलिश डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया. खास तौर फिल्म का गाना “बुट्टा बोम्मा” बहुत हिट हुआ. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही और अल्लू अर्जुन को एक कम्प्लीट एंटरटेनर के तौर पर इस्टेबलिश कर दिया.
आर्या

“आर्या” अल्लू अर्जुन के करियर की शुरुआती बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में उन्होंने एक आजाद ख्यालों वाले और बेफिक्र प्रेमी का रोल किया था. उनकी एनर्जी, डायलॉग्स और यूनिक स्टाइल ने उन्हें यूथ के बीच पॉपुलर बना दिया. यह फिल्म उनके लिए एक ब्रेकथ्रू साबित हुई, जिससे इंडस्ट्री में उनकी अपनी पहचान बनी.
सराइनोडु

अल्लू अर्जुन ने इस एक्शन फिल्म में एक मजबूत और अग्रेसिव रोल निभाया था. उनके एक्शन सीन, दमदार डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को इम्प्रेस किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई और उन्हें एक मास एक्शन हीरो बना दिया. यह फिल्म आज भी उनके फैन्स के बीच पॉपुलर है.
जुलाई

“जुलाई” एक एक्शन-कॉमेडी है जिसमें अल्लू अर्जुन ने एक स्मार्ट और चालाक लड़के का रोल किया है. उनका कैज़ुअल स्टाइल, ह्यूमर और शार्प माइंड का कॉम्बिनेशन दर्शकों को पसंद आया. यह फिल्म एंटरटेनमेंट के लिए जरूर देखनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- राजपाल यादव का मजाक उड़ाने पर बुरी तरह ट्रोल हुए सौरभ द्विवेदी, बचाव में उतरे सलमान, अब आया नया ट्विस्टयह भी पढ़ें-
