Alpha Box Office Collection: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘अल्फा’ आखिरकार 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत कर ली है. हालांकि, लंबे टाइम से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट पहले दिन ही ठंडी पड़ गई. YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म होने की वजह से भी ‘अल्फा’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. इसका असर पहले दिन की कमाई पर भी देखने को भी मिला.
पहले दिन की कमाई
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर एक्शन-स्पाई ड्रामा ‘अल्फा’ ने पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 11.1 करोड़ रुपये रहा. सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला जहां, इसने करीब 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. इसके साथ ही ‘अल्फा’ का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 16.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
‘अल्फा’ का क्रेज!
फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी काफी दिलचस्प रही. सुबह के शो में ऑडियन्स ज्यादा नहीं दिखी. सुबह करीब 9.92 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. हालांकि, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, लोग थिएटर्स पहुंचने लगे. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 17.85 प्रतिशत पहुंची, जबकि शाम के शो में ये बढ़कर 19.69 प्रतिशत हो गई. सबसे ज्यादा भीड़ रात के शो में देखने को मिली. नाइट शो में फिल्म ने 34.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. देखा जाए तो पहले दिन फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 20.4 प्रतिशत रही.
पहली फीमेल सुपर एजेंट
डायरेक्टर शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘अल्फा’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन, सस्पेंस और बदले की कहानी भी है. हालांकि, अफसोस इस बात का है, फिल्म में सब कुछ है, लेकिन कहानी नहीं है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. वहीं, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म का खास हिस्सा हैं. फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री है ऋतिक रोशन, जो अपने पॉपुलर कबीर वाले कैरेक्टर में नज़र आए. उनकी मौजूदगी ने सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां दोनों बटोरीं. वैसे, इस फिल्म से यशराज बैनर को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन स्पाई यूनिवर्स को बढ़ाने से थिएटर्स में लोग इकट्ठा नहीं होते. अब तो बिल्कुल नहीं होते. अब पब्लिक को अच्छी कहानी और चाहिए, जो ‘अल्फा’ में मिसिंग है.
पहली मोहब्बत के लिए लिखा खून से लेटर, अब तीसरे प्यार से कर रहे शादी, बड़ी फिल्मी रही आमिर की लव लाइफ
