New OTT Release: वीकेंड आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर इस बार क्या देखा जाए? अगर आप भी घर बैठे शानदार एंटरटेनमेंट का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो,ZEE5 और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें कॉमेडी, क्राइम, मिस्ट्री, साइंस-फिक्शन, हॉरर और डार्क कॉमेडी जैसे कई जॉनर शामिल हैं. ऐसे में आप आपके लिए नई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.
‘सुपर सुब्बू’-नेटफ्लिक्स
अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद है, तो ‘सुपर सुब्बू’ एक मजेदार ऑप्शन है. ये तेलुगु कॉमेडी सीरीज सुब्रमण्यम उर्फ सुब्बू की कहानी है, जो शहर का रहने वाला है. उसकी लाइफ तब बदल जाती है, जब उसे एक गांव में सेक्स एजुकेशन पढ़ाने की जिम्मेदारी मिलती है. गांव के अजीबोगरीब हालात और मजेदार कैरेक्टर कहानी को एंटरटेनिंग बनाते हैं.

‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’- अमेज़न प्राइम वीडियो
साइंस-फिक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए ये फिल्म शानदार एक्सपीरियंस हो सकता है. फिल्म में रयान गॉसलिंग डॉ. रायलैंड ग्रेस का रोल निभा रहे हैं. वो एक स्पेसक्राफ्ट में अकेले जागते हैं और उन्हें अपनी पहचान तक याद नहीं होती. धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि वो पूरी धरती को बचाने के बहुत बड़े मिशन पर हैं. थ्रिल, इमोशन और साइंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन इस फिल्म की खासियत है.
‘प्रीतम एंड पेड्रो’-जियोहॉटस्टार
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखा है. गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर बनी ये कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर एक मुख्यमंत्री के बेटे की किडनैपिंग पर है. केस की जांच के लिए एक्सपीरियंस्ड पुलिस ऑफिसर पेड्रो और स्मार्ट हैकर प्रीतम की जोड़ी बनाई जाती है. कहानी में कॉमेडी और सस्पेंस का शानदार कॉम्बिनेशन दिखेगा.
‘मुथस्सी’-ZEE5
अगर हॉरर और लोकल कहानियों से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो ‘मुथस्सी’ आपके लिए है. ये मलयालम सीरीज केरल-कर्नाटक बॉर्डर के एक गांव की कहानी है. अपने बेटे के अजीब बिहेवियर के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश में एक मां को परिवार से जुड़े सदियों पुराने सस्पेंस और डरावने श्राप का सामना करना पड़ता है.

‘एनोला होम्स 3’-नेटफ्लिक्स
मिली बॉबी ब्राउन एक बार फिर जासूस एनोला होम्स के कैरेक्टर में लौट आई हैं. शादी की तैयारियों के बीच जब उनके भाई शरलॉक होम्स अचानक लापता हो जाते हैं, तो एनोला के सामने अब तक का सबसे मुश्किल केस आ जाता है. मिस्ट्री और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म बेहतरीन ऑप्शन है.
‘मॉलीवुड टाइम्स’- जियोहॉटस्टार
ये मलयालम साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी एक फिल्ममेकर की कहानी है. वो इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हॉरर डायरेक्टर बनने का सपना देखता है. लेकिन सक्सेस की चाहत और फिल्म इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स उसे ऐसे मोड़ पर ले आती है, जहां उसकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है.
‘एले’-अमेजन प्राइम वीडियो
ये वेब सीरीज पॉपुलर फिल्म ‘लीगली ब्लॉन्ड’ की प्रीक्वल स्टोरी है. इसमें एले वुड्स की यंग लाइफ को दिखाया गया है. वो नए शहर, नए स्कूल, नए दोस्तों और पहली मोहब्बत से मिलती है. ये कहानी यंगस्टर्स और फैमिली ऑडियंस दोनों को पसंद आ सकती है.
