Home मनोरंजन इन एक्टर्स ने बचपन में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग

इन एक्टर्स ने बचपन में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग

इन एक्टर्स ने बचपन में ही कर लिया था फिल्मों में डेब्यू

by Preeti Pal 2 March 2024, 4:41 PM IST (Updated 6 September 2025, 12:00 PM IST)
2 March 2024, 4:41 PM IST (Updated 6 September 2025, 12:00 PM IST)
hrithik roshan

02 March 2024

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने छोटी उम्र से ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। खेलने-कूदने की उम्र में इन एक्टर्स ने काम करने की ठानी। ये लोग आगे चलकर बड़े कलाकार बनें। आज ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जानते हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया।

श्रीदेवी

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है भारत की महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन अपनी फिल्मों के ज़रिए श्रीदेवी फैंस के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेंगी। उन्होंने महज़ 4 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। साल 1967 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म ‘मुरुगा’ में श्रीदेवी ने सबसे पहले काम किया था।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के टॉप एक्टर ऋतिक रोशन ने 6 साल की उम्र में फिल्म ‘आशा’ में काम किया था। इसके बाद वो ‘भगवान दादा’ नाम की फिल्म में भी नज़र आए थे। बड़े होकर ऋतिक ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपना डेब्यू किया जिसके बाद वो लगातार फैंस के फेवरेट बने हुए हैं।

आमिर खान

इस लिस्ट में आमिर खान भी शामिल हैं। उनका डेब्यू भले ही 90s में हुआ लेकिन आमिर ने अपने करियर की शुरूआत काफी पहले ही कर ली थी। 8 साल की उम्र में आमिर खान ने फिल्म ‘यादों की बारात’ में काम किया था।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?