Home मनोरंजन AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एआर रहमान ने बनाया संगीत

AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एआर रहमान ने बनाया संगीत

दिवंगत गायकों की आवाज से बनाया संगीत

by Rashmi Rani 4 February 2024, 4:29 PM IST (Updated 30 September 2025, 1:36 PM IST)
4 February 2024, 4:29 PM IST (Updated 30 September 2025, 1:36 PM IST)
AR Rehman

4 Feb 2024

भारत के सबसे पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर ए.आर.रहमान ने अपने नए गाने में एआई सॉफ्टवेयर की मदद से दिवंगत सिंगर बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज का इस्तेमाल किया है। इस बारे में बात करते हुए रहमान ने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कोई “तिकड़मबाजी” नहीं है। परमिशन लेकर इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

रहमान ने जताई खुशी

ए. आर. रहमान ने इस बात पर खुशी जताई कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट (AI) ने उनके दोस्तों और साथ काम कर चुके लोगों की आवाज वापस लाने में मदद की। ए आई तकनीक दुनियाभर में चर्चा का विषय है। रहमान ने डिजिटल माध्यम से ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए इंटरव्यू में कहा- ” आपको इसका इस्तेमाल सिर्फ तभी करना चाहिए जब वास्तव में इसकी आवश्यकता हो। यह कोई तिकड़मबाजी नहीं है, इसका एक उद्देश्य है।”

इस तारीख को होगी रिलीज

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बनी फिल्म “लाल सलाम” के “थिमिरी येजुदा” गाने के लिए बाक्या और हमीद को सिंगर के तौर पर श्रेय दिया गया है। यह फिल्म 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?