Home Top News पंजाबी सिंगर एम्मी वर्क की हत्या की कोशिश, हमलावरों ने गाड़ी पर की 7 राउंड फायरिंग

पंजाबी सिंगर एम्मी वर्क की हत्या की कोशिश, हमलावरों ने गाड़ी पर की 7 राउंड फायरिंग

by Neha Singh 9 September 2026, 12:30 PM IST
9 September 2026, 12:30 PM IST
Attack on Ammy Work

Attack on Ammy Work: पंजाबी सिंगर और एक्टर एम्मी वर्क पर जानलेवा हमला हुआ है. कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में उनके काफिले के ऊपर फायरिंग की गई. बुलेटप्रूफ गाड़ी ने उनकी जान बचा ली. सिंगर पर यह हमला पांच सितंबर की रात को हुआ, जब वह ‘यूनिटी टूर’ के कार्यक्रम के बाद वापस आ रहे थे. मैक्कलम रोड पर हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की. हालांकि बुलेटप्रूफ गाड़ी होने के कारण उन्हें चोट नहीं पहुंची. एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी कई पंजाबी सिंगर्स पर हमले हो चुके हैं.

गाड़ी पर मिली बुलेट्स

हमला रात करीब 11 बजे हुआ. वारदात के समय एम्मी के साथ तीन और लोग मौजदू थे. किसी को भी कोई चोट नहीं आई है. हालांकि जांच में पुलिस ने गाड़ी पर 7 बुलेट्स पाई. एम्मी की गाड़ी पर फायरिंग करने के बाद संदिग्ध मौके से भाग गए. बाद में पुलिस को सनीसाइड प्लेस के पास, लगभग 5 km दूर एक जली हुई SUV मिली. जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल हमले में किया गया होगा और सबूत मिटाने के लिए जानबूझकर आग लगाई गई थी. पुलिस कार की फॉरेंसिक जांच कर रही है और कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है.

पहले भी हुई हमले की कोशिशें

पुलिस ने कहा यह पता नहीं चल पाया है कि टारगेट कौन था और हमले के पीछे का कारण क्या है. पुलिस का कहना है कि ऐम्मी की गाड़ी में सरे का रहने वाला एक व्यक्ति भी मौजूद था, जो पहले भी तीन अलग-अलग हत्या की कोशिशों का शिकार हो चुका है. इसलिए, इस हमले के पीछे कई पहलुओं और संभावित मकसद की जांच की जा रही है. जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें चल रही हैं. घटना के बाद से एबॉट्सफोर्ड में दहशत का माहौल है.

एम्मी वर्क का वर्कफ्रंट

एम्मी वर्क मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं. इस साल, उनकी ब्लॉकबस्टर सीक्वल, बंबूकट 2 रिलीज हुई है. वे जल्द ही सरगुन मेहता के साथ अपनी आने वाली फिल्म, अर्जेंटीना में भी दिखने वाले हैं. वे ‘निक्का जैलदार 4’ और ‘सौंकन सौंकने 2’ जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्मों के सीक्वेल्स का हिस्सा रह चुके हैं. 2024 में उनकी अक्षय कुमार के साथ दो बड़ी फिल्में आई थी- बैड न्यूज और खेल खेल में. फिल्मों के साथ-साथ, एमी म्यूजिक सिंगल्स रिलीज करते रहते हैं और दुनिया भर में लाइव कॉन्सर्ट और टूर में परफॉर्म करते हैं.

Hanuman Ansh की सफलता के बाद आ रही है Sai Baba की कहानी, संजय मिश्रा का लुक हुआ वायरल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?