Home मनोरंजन Hanuman Ansh की सफलता के बाद आ रही है Sai Baba की कहानी, संजय मिश्रा का लुक हुआ वायरल

Hanuman Ansh की सफलता के बाद आ रही है Sai Baba की कहानी, संजय मिश्रा का लुक हुआ वायरल

by Preeti Pal 7 September 2026, 6:22 PM IST
7 September 2026, 6:22 PM IST
Hanuman Ansh की सफलता के बाद आ रही है Sai Baba की कहानी, संजय मिश्रा का लुक हुआ वायरल

Movie on Sai Baba: बॉलीवुड में इन दिनों आध्यात्मिक और संतों की कहानियों पर बनी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब साईं बाबा की कहानी बड़े पर्दे पर आने वाली है. फिल्म का नाम है ‘तेरा साईं’ और इसमें संजय मिश्रा लीड रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. ‘तेरा साईं’ को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट शेयर किया है. फिल्म अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात ये है कि रिलीज डेट का ऐलान भी शिरडी में साईं बाबा के मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद लेने के बाद किया गया. यानी फिल्म की शुरुआत से लेकर रिलीज तक मेकर्स ने इसे आस्था से जोड़कर रखा है.

संजय मिश्रा होंगे बाबा के किरदार में

ये फिल्म हिंदी के साथ मराठी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी. इससे साफ है कि मेकर्स कहानी को सिर्फ हिंदी ऑडियन्स तक नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे देशभर के लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं. संजय मिश्रा को अब तक दर्शकों ने अलग-अलग तरह के किरदारों में देखा है. कभी उनकी कॉमेडी ने हंसाया, तो कभी सीरियस कैरेक्टर्स ने सोचने पर मजबूर किया. लेकिन ‘तेरा साईं’ में उनका अवतार बिल्कुल अलग होने वाला है. वो पहली बार साईं बाबा की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म से उनका लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं, इस फिल्म की कहानी साईं बाबा के जिंदगी, उनकी शिक्षाओं, सेवा, मानवता और लोगों को दिए संदेश पर रहेगी. मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ एक धार्मिक कहानी की तरह नहीं दिखाना चाहते. वो बल्कि साईं बाबा के विश्वास, उम्मीद और इंसानियत के संदेश को दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं.

इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं बहुत सी नई फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

पलाश के हाथों में कमान

‘तेरा साईं’ को पलाश मुछाल डायरेक्ट कर रहे हैं. इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. इसके अलावा फिल्म को शैलेश एस. सांघवी प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. मेकर्स ने कहानी के दौर और माहौल को पर्दे पर उतारने पर भी खास ध्यान दिया है. फिल्म में संजय मिश्रा के अलावा सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओंकार दास माणिकपुरी, अविका गौर और रोहन मेहरा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन सिनेपोलिस इंडिया संभालेगा, जिसने हाल ही में ‘हनुमान अंश’ के साथ भी काम किया है.

‘हनुमान अंश’ ने बढ़ाईं उम्मीदें

‘हनुमान अंश’ ने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया है. 6 सितंबर तक फिल्म की कमाई करीब 122 करोड़ रुपये बताई गई है. ऐसे में ‘तेरा साईं’ के लिए भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि साईं बाबा की कहानी और संजय मिश्रा का अंदाज बड़े पर्दे पर दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाता है.

75 की उम्र में भी कायम है साउथ मेगास्टार का जलवा, नई फिल्म ‘Mela’ का भी ऐलान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?