Home मनोरंजन फिर आ रहे हैं बाबा निराला, कब रिलीज होगी बॉबी की Ashram 4

फिर आ रहे हैं बाबा निराला, कब रिलीज होगी बॉबी की Ashram 4

by Preeti Pal 17 February 2024, 1:30 PM IST (Updated 9 October 2025, 4:11 PM IST)
17 February 2024, 1:30 PM IST (Updated 9 October 2025, 4:11 PM IST)
nirala b

17 February 2024

बॉबी देओल की ‘आश्रम 4’ इस साल होगी रिलीज़

‘बाबा निराला’ बनकर बॉबी देओल ने दर्शकों का खूब दिल जीता। प्रकाश झा की सीरीज ‘आश्रम’ ने बॉबी के करियर को नया मोड दे दिया। सीरीज के 3 सीज़न आ चुके हैं और तीनों ही हिट रहे। अब दर्शकों को ‘आश्रम 4’ का बेसब्री से इंतज़ार है। साल 2022 में ‘आश्रम 3’ रिलीज़ के साथ ही बॉबी देओल की सीरीज़ के चौथे सीज़न को लेकर खुलासा हो चुका था। ‘आश्रम’ के सभी सीज़न ओटीटी प्लेटफॉर्म MX Player पर रिलीज़ हुए हैं। हालांकि, सीज़न 4 इसी प्लेटफॉर्म पर पिछले साल रिलीज़ होने वाला था जो किसी वजह से नहीं हुआ।

हो रही है चर्चा

‘आश्रम 4’ को लेकर बाज़ार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल की हिट सीरीज़ का चौथा भाग इसी साल दिसंबर में रिलीज़ हो सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

बेस्ट रोल

बॉबी देओल के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंसेस में से एक है ‘आश्रम’ सीरीज में उनका ‘बाबा निराला’ का रोल। इस किरदार में बॉबी ने जान डाल दी। सीरीज़ लोगों के बीच इतनी पॉपुलर हुई कि एक के बाद एक 3 सीज़न आ चुके हैं। अब दर्शक चौथे भाग का इंतज़ार कर रहे हैं। बॉबी देओल के अलावा त्रिधा चौधरी, ईशा गुप्ता, अदिति पोहनकर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार भी ‘आश्रम’ सीरीज़ का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?