Home मनोरंजन कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे की हुई मौत, सदमे में फैंस

कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे की हुई मौत, सदमे में फैंस

पूनम की सर्वाइकल कैंसर से हुई मौत

by Farha Siddiqui 2 February 2024, 1:22 PM IST (Updated 30 September 2025, 11:56 AM IST)
2 February 2024, 1:22 PM IST (Updated 30 September 2025, 11:56 AM IST)
Calendar girl Poonam Pandey dies

02 February 2024

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पूनम के सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 फरवरी की सुबह यानी आज शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस काफी परेशान और हैरान हो गए हैं, क्योंकि पोस्ट में पूनम के निधन की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है।

32 साल में दुनिया को कहा अलविदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की टीम ने कंफर्म किया है कि बीती रात उनकी मौत हो गई थी। 32 साल की पूनम पांडे के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा था- हमारे लिए आज की सुबह बहुत कठिन है। यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हमने प्यारी पूनम को खो दिया। दुख के इस समय में हम सबसे प्राइवेसी बनाए रखने के लिए अनुरोध करेंगे।

इन फिल्मों और शोज में किया काम

कानपुर में पैदा हुई पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, फिल्मों में वो कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। बाद में पूनम ‘खतरों के खिलाड़ी’ और’ लॉकअप’ जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर पूनम अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर भी काफी चर्चा में रहा करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। खैर, अभी भी पूनम के फैंस को यकीन नहीं आ रहा है कि वो इस दुनिया से जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?