Home मनोरंजन Nayyi Navelli अब घर में मचाएगी डर और हंसी का धमाल, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Nayyi Navelli अब घर में मचाएगी डर और हंसी का धमाल, जानें कब और कहां होगी रिलीज

by Preeti Pal 24 October 2026, 9:53 AM IST
24 October 2026, 9:53 AM IST
Yami Gautam की Nayyi Navelli अब घर में मचाएगी डर और हंसी का धमाल, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Nayyi Navelli OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में डर, कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. ऐसे में जो लोग इसे थिएटर में देखने नहीं जा सके, उनके लिए अच्छी खबर है. फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है. आप भी जानें कि यामी गौतम की इस फिल्म को घर बैठे कब और कहां देखा जाएगा.

कहां होगी रिलीज?

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म के पोस्टर के मुताबिक, इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं. हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है. आमतौर पर कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आती है. इसी बेस पर कहा जा सकता है कि ‘नई नवेली’ 27 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है. फिलहाल फैंस को मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल डेट का इंतजार करना होगा.

Diljit Dosanjh के फैंस को झटका! दिल्ली में 30 अक्टूबर के कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी, जानें वजह

नई दुल्हन है या डायन?

‘नई नवेली’ की कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में दशहरे के दौरान शुरू होती है. फिल्म में यामी गौतम ने मोहिनी नाम की एक नई दुल्हन का रोल निभाया है. मोहिनी शादी करके अवस्थी परिवार में आती है, लेकिन जल्द ही घर में अजीब घटनाएं होने लगती हैं. उसका देवर बंटू कहता है कि भाभी कोई नॉर्मल लड़की नहीं, बल्कि डायन है. हालांकि, मोहिनी का पति राजा इन बातों पर यकीन नहीं करता. लेकिन जैसे-जैसे बंटू सबूत जुटाता है, कहानी और सस्पेंस से भर जाती है. अब सवाल है कि मोहिनी है कौन? क्या वो सचमुच डायन है या इसके पीछे कोई पुराना राज छिपा है? यही सस्पेंस फिल्म को दिलचस्प बनाता है.

बॉक्स ऑफिस पर कमाई?

बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी ‘नई नवेली’ को ऑडियन्स और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले. फिल्म को रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ से कड़ी टक्कर मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 5 दिनों में दुनियाभर में 24.68 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, ‘प्रहार’ का कलेक्शन 19.51 करोड़ रुपये बताया गया. अब देखना होगा कि सिनेमाघरों के बाद यामी गौतम की ये डरावनी और मजेदार कहानी ओटीटी ऑडियन्स को कितना पसंद आती है.

Rajinikanth की Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! 7 दिन टोड़ा तमिल सिनेमा का रिकॉर्ड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?