Home मनोरंजन दीपिका को फाइटर के लिए मिले सिर्फ 20 करोड़!मालामाल हुए ऋतिक

दीपिका को फाइटर के लिए मिले सिर्फ 20 करोड़!मालामाल हुए ऋतिक

ऋतिक-दीपिका से लेकर अनिल कपूर तक, जानें फाइटर के लिए किसे मिली कितनी फीस

by Farha Siddiqui 30 January 2024, 1:12 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:28 AM IST)
30 January 2024, 1:12 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:28 AM IST)
दीपिका को फाइटर के लिए मिले सिर्फ 20 करोड़, मालामाल हुए ऋतिक

30 January 2024

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ ये उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘बैंग-बैंग’ और ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन ड्रामा के लिए ऋतिक रोशन ने मेकर्स से मोटी रकम ली है। बाकी स्टार कास्ट यानी दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर को ऋतिक के मुकाबले काफी कम फीस मिली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं।

ऋतिक की फीस ने किया हैरान

25 जनवरी को रिलीज हुई ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन इंडियन एयरफोर्स पायलट के रोल में काफी जच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने 85 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

इतनी रही बाकी स्टार्स की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘फाइटर’ के लिए दीपिका पादुकोण ने 20 करोड़ रुपये लिए हैं। वहीं, अनिल कपूर ने फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई है ये स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता। ‘फाइटर’ ने अब तक 209 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। हमेशा की तरह इस बार भी ऋतिक रोशन पूरी लाइमलाइट चुराने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?