Home मनोरंजन Dhadak 2: इस दिन रिलीज होगी तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2, क्या हो पाएगा आग और पानी का मिलन?

Dhadak 2: इस दिन रिलीज होगी तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2, क्या हो पाएगा आग और पानी का मिलन?

by Preeti Pal 27 May 2024, 4:06 PM IST (Updated 30 August 2025, 4:35 PM IST)
27 May 2024, 4:06 PM IST (Updated 30 August 2025, 4:35 PM IST)
dhadak 2 ott release

Dhadak 2 Release Date: 6 साल के बाद अब फाइनली फिल्म ‘धड़क’ के सीक्वल की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. जानें कब और कहां देख पाएंगे तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’.

27 May, 2024

Dhadak 2 Release Date: नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की फिल्म ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है. ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) का सीक्वल है. 6 साल बाद इस हिट फिल्म का सीक्वल आ रहा है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही ‘धड़क 2’ को शाजिया इकबाल डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया है जो काफी शानदार है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) का टीजर शेयर किया है. वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि फिल्म की कहानी जातिवाद में उलझी होगी. धड़क की तरह ही इसके सीक्वल का अंत भी दर्शकों की आंखें नम कर सकता है. खैर, ये फिल्म इसी साल 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

जान्हवी और ईशान खट्टर की धड़क

‘धड़क’ फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी जिसे शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया था और करण जौहर ने प्रोड्यूस. जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की ये पहली फिल्म थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. आशुतोष राणा भी फिल्म का अहम हिस्सा थे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 41 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 110 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब बॉक्स ऑफिस पर ‘धड़क 2’ की किस्मत कैसी रहेगी ये 22 नवंबर को पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?