Home मनोरंजन Ravana के 10 सिर सिर्फ अहंकार की निशानी नहीं! जानें हर सिर के पीछे छिपा है कौन सा राज

Ravana के 10 सिर सिर्फ अहंकार की निशानी नहीं! जानें हर सिर के पीछे छिपा है कौन सा राज

by Preeti Pal 13 November 2026, 11:25 AM IST
13 November 2026, 11:25 AM IST
Ravana के 10 सिर सिर्फ अहंकार की निशानी नहीं! जानें हर सिर के पीछे छिपा है कौन सा राज

Ramayana Ravana Ten Heads: रामायण की कहानी में रावण का किरदार जितना शक्तिशाली और रहस्यमयी है, उतना ही दिलचस्प उसके दस सिरों का रहस्य भी है. बचपन से हम रावण के दस सिरों को उसकी पहचान के तौर पर देखते आए हैं. दशहरे पर रावण दहन के टाइम भी यही दस सिर सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर रावण के दस सिर क्यों थे? क्या ये सिर्फ उसकी ताकत और अहंकार का प्रतीक थे या इनके पीछे कोई गहरा आध्यात्मिक और पौराणिक अर्थ भी छिपा है? दरअसल, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में यश के रावण वाले लुक और दस सिरों से जुड़े सीक्वेंस ने इस सवाल को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. खास बात ये है कि फिल्म में रावण के दस सिरों को सिर्फ एक जैसे चेहरों की तरह नहीं, बल्कि अलग-अलग आवाज, भाव और पर्सनालिटी के साथ दिखाया गया है.

दस सिरों को दिया नया अंदाज

फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ इस सीन को लेकर उनकी चर्चा हुई थी. दोनों चाहते थे कि रावण के हर सिर का अपना अलग व्यक्तित्व हो. यश के मुताबिक, हर इंसान के अंदर कई तरह के विचार और भावनाएं चलती रहती हैं. कभी हम आत्मविश्वास से भरे होते हैं, तो कभी कमजोर और उलझन में महसूस करते हैं. कई बार जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास भी हम पर हावी हो जाता है. इसी सोच को रावण के दस सिरों के जरिए पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई. इस खास सीक्वेंस की शूटिंग में करीब 6 से 7 दिन लगे. फिल्म के लॉस एंजिलिस प्रीमियर में यश ने रावण के दस सिरों वाला खास गोल्ड ब्रोच भी पहना था.

बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का महाधमाका! दुनियाभर में छाई रणबीर कपूर की फिल्म

दस सिरों का एक मतलब

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, रावण के दस सिर उसकी असाधारण विद्वता और ज्ञान का प्रतीक माने जाते हैं. ये दस सिर चार वेदों और 6 शास्त्रों में उसकी महारत को दर्शाते हैं. चार वेद हैं- ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद. वहीं, 6 शास्त्र अलग-अलग क्षेत्रों के ज्ञान और विद्या का प्रतिनिधित्व करते हैं. रावण को सिर्फ सिर्फ एक शक्तिशाली योद्धा ही नहीं, बल्कि महान विद्वान, कवि और संगीतकार भी माना जाता है. उसे वीणा बजाने में महारत हासिल थी. साथ ही वो भगवान शिव का बड़ा भक्त था. शिव तांडव स्तोत्र की रचना का श्रेय भी परंपरागत रूप से रावण को दिया जाता है.

हर सिर का प्रतीक

रावण के दस सिरों की एक दूसरी आध्यात्मिक व्याख्या भी है. इसके मुताबिक, 6 सिर इंसान के अंदर मौजूद छह दुश्मनों यानी ‘अरिषड्वर्ग’ को दर्शाते हैं. इनमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर शामिल हैं. आसान भाषा में समझें तो ये हैं, इच्छाएं, गुस्सा, लालच, लगाव, घमंड और जलन. वहीं, बाकी चार सिर मन के चार पहलुओं का प्रतीक माने जाते हैं. इनमें मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार शामिल हैं. ये चारों अपने आप में बुरे नहीं हैं, लेकिन अगर इंसान इन पर काबू नहीं रख पाए तो ये उसके फैसलों और व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं.

जिंदगी की बड़ी सीख

रावण के दस सिरों की ये दोनों व्याख्याएं उसके किरदार को और गहराई से समझने का मौका देती हैं. एक तरफ वो उसके अपार ज्ञान, शक्ति और प्रतिभा को दिखाते हैं, तो दूसरी तरफ उसके अंदर की कमजोरियों की भी याद दिलाते हैं. रावण के पास ज्ञान था, ताकत थी और भगवान शिव की भक्ति भी थी. लेकिन अपनी इच्छाओं, क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण न रख पाने की वजह से उसका अंत हुआ. यही इस कहानी की सबसे बड़ी सीख है कि सिर्फ बुद्धिमान और शक्तिशाली होना काफी नहीं है. असली समझदारी खुद पर कंट्रोल रखना है.

थिएटर के बाद OTT पर मचेगी Ramayana की धूम! इस प्लेटफॉर्म पर आएगी रणबीर कपूर और यश की फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?