Home मनोरंजन Diljit Dosanjh Concert: दोसांझ ने जीत लिया फैन्स का दिल, सिर चढ़कर बोल रहा है ‘Dil-Luminati’ का जादू

Diljit Dosanjh Concert: दोसांझ ने जीत लिया फैन्स का दिल, सिर चढ़कर बोल रहा है ‘Dil-Luminati’ का जादू

by Live Times 27 October 2024, 8:46 AM IST (Updated 27 October 2024, 9:27 AM IST)
27 October 2024, 8:46 AM IST (Updated 27 October 2024, 9:27 AM IST)
Diljit Dosanjh Concert: पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर कॉन्सर्ट का आगाज 26 अक्टूबर से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हो गया हैं. सिंगर का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं.

Diljit Dosanjh Concert: पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर कॉन्सर्ट का आगाज 26 अक्टूबर से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हो गया हैं. सिंगर का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं.

Diljit Dosanjh Concert: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर कॉन्सर्ट की शुरुआत 26 अक्टूबर से हो चुकी है. ये कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में ऑर्गेनाइज किया गया. दिलजीत के इस इवेंट ने दिल्लीवालों के दिल पर जादू कर दिया है. शनिवार को हुए इस कॉन्सर्ट के बाद से फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक तरफ फैन्स का प्यार और दूसरी तरफ इस इवेंट के दौरान लम्बा जाम भी देखने को मिला.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कॉन्सर्ट के दौरान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम खचाखच भरा नजर आया. सिंगर ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से मौजूद भीड़ को रोमांचित कर दिया. आपको बता दें कि दिलजीत का ये कॉन्सर्ट शनिवार और रविवार दोनों ही दिन के लिए ऑर्गेनाइज किया जा रहा है. इसी कड़ी में ट्रफिक एडवाइजरी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

लम्बी है गानों की लिस्ट

दिलजीत दोसांझ ने कई फेमस फिल्मों और पॉपुलर म्यूजिक जैसे ‘लवर्स’, ‘5 तारा’, ‘डू यू नो’, ‘उड़ता पंजाब’ से ‘इक कुड़ी’ और कई दूसरे सॉन्ग पर हजारों फैन्स को थिरकने पर मजबूर किया है. सिंगर ने अपने गानों से न सिर्फ पंजाब में बल्कि पूरी दुनिया में अपना जादू चलाया है. हमेशा की तरह इस कॉन्सर्ट में भी दिलजीत ने अलग अंदाज के साथ इसकी शुरुआत की.

इन जगहों पर भी फैन्स को किया मदहोश

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत ने अपने गानों से फैन्स को मदहोश किया है. इससे पहले भी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सिंगर का म्यूजिक टूर सुपरहिट रह चुका है और रविवार को इस लाइव शो की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होनी है.

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Dil Luminati concert: अब दिल्ली वाले भी नाचेंगे दिलजीत की धुन पर, जानें कब और कहां होगा सिंगर…

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?