Home मनोरंजन पहली बार काजोल बनीं पुलिस ऑफिसर, कृति से नहीं हटेगी नज़र

पहली बार काजोल बनीं पुलिस ऑफिसर, कृति से नहीं हटेगी नज़र

नेटफ्लिक्स ने जारी किया 'दो पत्ती' का टीज़र

by Preeti Pal 29 February 2024, 5:08 PM IST (Updated 1 October 2025, 12:42 PM IST)
29 February 2024, 5:08 PM IST (Updated 1 October 2025, 12:42 PM IST)
पहली बार काजोल बनीं पुलिस ऑफिसर, कृति से नहीं हटेगी नज़र, दो पत्ती का टीज़र

29 February 2024

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘दो पत्ती’ का टीजर रिलीज़ कर दिया है। फिल्म में कृति सेनन और काजोल पहली बार एक साथ काम कर रही हैं। ‘दो पत्ती’ में काजोल पहली बार एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगी। इस नेटफ्लिक्स मूवी में शहीर शेख भी अहम भूमिका में हैं। टीज़र में शहीर और कृति का रोमांस देखा जा सकता है।

प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म ‘दो पत्ती’ बतौर प्रोड्यूसर कृति सेनन की पहली फिल्म है। फिल्म की राइटर हैं कनिका ढिल्लों। साथ ही शशांक चतुवेर्दी ‘दो पत्ती’ के डायरेक्टर हैं। कृति सेनन की ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स और कनिका ढिल्लों की कथा पिक्चर्स ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है। हालांकि, अभी तक ‘दो पत्ती’ की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है।

कृति का जलवा

कृति सेनन का जलवा बरकरार है। उनकी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। कृति के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा कृति की फिल्म ‘क्रू’ को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?