Home मनोरंजन Feroz Khan की फिल्मों का म्यूजिक होता था जरा हटके, ना हो यकीन तो सुनें ये 5 सुपरहिट गाने

Feroz Khan की फिल्मों का म्यूजिक होता था जरा हटके, ना हो यकीन तो सुनें ये 5 सुपरहिट गाने

by Preeti Pal 27 April 2024, 5:50 PM IST (Updated 14 August 2025, 1:48 PM IST)
27 April 2024, 5:50 PM IST (Updated 14 August 2025, 1:48 PM IST)
firoz

Feroz Khan Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर फिरोज खान की आज डेथ एनिवर्सरी है. इस मौके पर एक्टर की फिल्मों के 5 बेहतरीन गानों के बारे में जानते हैं.

27 April, 2024

Feroz Khan Death Anniversary: हिंदी सिनेमा में फिरोज खान ने लंबी पारी खेली है. उन्होंने अपने खास अंदाज और किरदारों से दर्शकों का दिल जीता. सिर्फ हीरो बनकर ही नहीं बल्कि फिरोज ने खूंखार विलेन बनकर भी फिल्मों में जान डाली. वहीं, फिरोज की फिल्मों की एक और खास बात होती थी और वो था उनका म्यूजिक, जो हर दिल को छू जाता था. ऐसे में आज हम आपके लिए फिरोज खान के बेस्ट 5 गानों की लिस्ट लेकर आए हैं.

Dharmatma- तेरे चेहरे में वो जादू है

फिरोज खान की फिल्म ‘धर्मात्मा’ साल 1975 में रिलीज हुई थई जिसमें उनके साथ हेमा मालिनी लीड रोल में थीं. इस फिल्म का गाना ‘तेरे चेहरे में वो जादू है’, बहुत बड़ा हिट हुआ था.

Qurbani- लैला मैं लैला

साल 1980 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कुर्बानी’ का गाना ‘लैला मैं लैला जीनत अमान पर फिल्माया गया था जो इतना हिट हुआ कि साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में इस सॉन्ग के रीमेक को सनी लियोनी के साथ शूट किया गया.

Yalgaar- आखिर तुम्हें आना है

संजय दत्त और नगमा पर फिल्माया गया ‘यल्गार’ फिल्म का गाना ‘आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी’, भला कौन भूल सकता है. ये फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी जिसे फिरोज खान ने ही डायरेक्ट किया था.

Janbaaz- हर किसी को नहीं मिलता

फिरोज खान की फिल्म ‘जांबाज’ साल 1986 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का गाना ‘हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में’ आज भी सुपरहिट है. इस गाने को बड़ी खूबसूरती से श्रीदेवी पर फिल्माया गया था.

Dharmatma- क्या खूब लगती हो

हेमा मालिनी और फिरोज खान का गाना ‘क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो’ 49 साल बाद भी हिट है. ये गाना फिल्म धर्मात्मा का है जो साल 1975 में रिलीज हुई थी.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?