Govinda Movies: बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जिनका अंदाज ही उनकी पहचान बन जाता है. गोविंदा यानी चीची भी ऐसे ही कलाकार हैं. डांस, कॉमेडी, एक्सप्रेशन और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया है. 120 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा ने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए हैं. लेकिन उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प संयोग शायद कम ही लोग जानते हैं. दरअसल, उन्होंने 6 अलग-अलग फिल्मों में एक ही नाम यानी ‘राजा’ का किरदार निभाया. खास बात ये रही कि नाम भले ही एक रहा, लेकिन हर बार उनका अंदाज और कहानी बिल्कुल अलग थी.
जब राजा बना स्ट्रीट डांसर
साल 1993 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘प्रतीक्षा’ में गोविंदा ने राजा का किरदार निभाया था. लॉरेंस डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ जितेंद्र, मौसमी चटर्जी, शिल्पा शिरोडकर और डैनी डेन्जोंगपा नजर आए थे. फिल्म में गोविंदा स्ट्रीट डांसर के रोल में नज़र आए. फिल्म के गानों में साधना सरगम, कुमार सानू, मोहम्मद अजीज और अनुराधा पौडवाल जैसे सिंगर्स की आवाज सुनने को मिली.
‘राजा बाबू’ ने जीता दिल
इसके बाद साल 1994 में रिलीज़ हुई डेविड धवन की ‘राजा बाबू’. यहां भी गोविंदा का नाम राजा सिंह था. करिश्मा कपूर के साथ उनकी जोड़ी और कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसके सातों गाने भी जबरदस्त पॉपुलर हुए. यही वो फिल्म थी जिसने ‘राजा’ नाम को गोविंदा की कॉमेडी वाली इमेज से पूरी तरह से जोड़ दिया.
Arijit Singh का 2027 इंडिया टूर, इन 9 शहरों में गूंजेगी आवाज, 20 साल के सफर का होगा जश्न
‘दुलारा’ में बदला अंदाज
साल 1994 की ही फिल्म ‘दुलारा’ में गोविंदा फिर राजा बने, लेकिन इस बार कहानी का मिजाज अलग था. करिश्मा कपूर, रंजीत, फरीदा जलाल और गुलशन ग्रोवर के साथ नजर आए गोविंदा ने इस सस्पेंस थ्रिलर में अलग रंग दिखाया. फिल्म में टोटल 8 गाने थे, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया.
‘दूल्हे राजा’ बनकर छाए
साल 1998 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दूल्हे राजा’ में गोविंदा के किरदार का नाम फिर राजा था. रवीना टंडन और कादर खान के साथ उनकी कॉमेडी ने लोगों को खूब एंटरटेन किया. फिल्म के सभी यानी सातों गाने भी बहुत हिट रहे.
डबल रोल का तड़का
‘अनाड़ी नंबर 1’ में गोविंदा एक बार फिर राजा बने और इस बार उन्होंने डबल रोल भी निभाया. रवीना टंडन और सिमरन के साथ बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के 8 गानों को कई फेमस सिंगर्स ने अपनी आवाज दी, जिनमें उदित नारायण, कुमार सानू, सोनू निगम और अलका याग्निक जैसे नाम शामिल थे.
‘राजा भैया’ में फिर वही नाम
साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘राजा भैया’ में भी गोविंदा का नाम राजा ही था. इस फिल्म में उनकी हीरोइन थीं आरती छाबड़िया. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी. लेकिन गोविंदा के ‘राजा’ वाले सफर में इसका नाम जरूर जुड़ गया. इस फिल्म में 6 गाने थे. यानी गोविंदा के लिए ‘राजा’ सिर्फ एक किरदार का नाम नहीं रहा. छह फिल्मों में अलग-अलग कहानियों और अंदाज के साथ उन्होंने इसी नाम को अपनी खास पहचान बना दिया.
Honey Singh की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर ने किया तलब; जानें क्या है पूरा मामला
