Home Top News “ज्ञानेश, बस हो गया”, आकाशवाणी भवन में घुसे राहुल-प्रियंका, मार्च को रोकने में जुटी पुलिस

“ज्ञानेश, बस हो गया”, आकाशवाणी भवन में घुसे राहुल-प्रियंका, मार्च को रोकने में जुटी पुलिस

by Neha Singh 6 October 2026, 12:38 PM IST (Updated 6 October 2026, 12:40 PM IST)
6 October 2026, 12:38 PM IST (Updated 6 October 2026, 12:40 PM IST)
INDIA Bloc March

INDIA Bloc March: राजधानी दिल्ली में इस समय सियासत गरमाई हुई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला है. दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए जवानों की भारी तैनाती की है. रैपिड एक्शन फोर्स ने चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं. सांसदों और पुलिस के बीच खींचा-तानी देखने को मिल रही है.

राहुल-प्रियंका डिटेन किए गए

पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को डिटेन कर लिया. हालांकि कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया. प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस के जवान हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मल्टीलेयर बैरिकेडिंग से सांसदों को रोकने की कोशिश की जा रही है. वहीं रास्ता रोके जाने पर सांसद दूसरा रास्ता अपना रहे हैं. इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेड के पास धरने पर बैठ गए थे. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत सभी सांसद हाथों में तख्तियां लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

मार्च रोकने पर राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहरा रहे थे. राहुल ने हाथ में तख्ती ले रखी थी, जिसपर लिखा था “ज्ञानेश, बस हो गया भाई. अब इस्तीफा देने का समय आ गया है.” मार्च को देखते हुए सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बस से निकलकर राहुल गांधी फिलहाल आकाशवाणी भवन में गए हैं. राहलु गांधी ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक दिन का नहीं है, बल्कि यह तब तक चलेगा जब ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते. इसी क्रम में 8 अक्टूबर तक INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां जिला स्तर पर पदयात्राएं आयोजित करेंगी. व्यापक स्तर पर प्रदर्शन होंगे और बैठकें होंगी.

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के अधिकार छीन रही है और CEC ज्ञानेश कुमार सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. खड़गे ने कहा कि आजादी के बाद मिले सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को कमजोर किया जा रहा है. खड़गे ने कहा, “देखिए, हम उस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं.”

लोकतंत्र बचाओ अभियान

विपक्ष द्वारा व्यापक “लोकतंत्र बचाओ” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इसके नेता EC के खिलाफ प्रदर्शन और सार्वजनिक कार्यक्रम कर रहे हैं. यह मार्च ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उनके चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है.

AAP ने कसी कमर, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर पार्टी करेगी आंदोलन; सौरभ भारद्वाज ने बनाई रणनीति!

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?