Home मनोरंजन Hina Khan को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने कहा- ‘आपके आशीर्वाद की जरूरत’

Hina Khan को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने कहा- ‘आपके आशीर्वाद की जरूरत’

by Preeti Pal 28 June 2024, 2:08 PM IST (Updated 8 September 2025, 1:36 PM IST)
28 June 2024, 2:08 PM IST (Updated 8 September 2025, 1:36 PM IST)
HINA KHAN

Hina Khan Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के फैन्स के लिए बुरी खबर आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है.

28 June, 2024

Hina Khan Breast Cancer: टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हैं. एक्ट्रेस ने शुक्रवार को इस बारे में खुद खुलासा किया. हिना ने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्हें स्टेज 3 का ब्रेसट कैंसर है.

हिना ने शेयर किया पोस्ट

36 साल की एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- ‘नमस्कार, मैं उन सभी लोगों के साथ एक खास न्यूज शेयर करना चाहती हूं जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं. पता चला है कि मुझे स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर है’. हालांकि, इस चैलेंज के बावजूद हिना ने अपने फैंस को ये भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं.

शुरू हो चुका है इलाज

हिना खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए तैयार हूं. मेरा इलाज शुरू हो चुका है. इससे उभरने के लिए मैं और मजबूत होकर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हूं. मैं इस दौरान आपके सम्मान और प्राइवेसी की मांग करती हूं. मैं आपके प्यार और आशीर्वाद की सराहना करती हूं.’

इन शोज और फिल्मों में किया काम

हिना खान ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी. इसके बाद वो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं. साल 2020 में हिना की बॉलीवुड मूवी ‘हैक्ड’ रिलीज हुई थी. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस की पहली पंजाबी फिल्म ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ रिलीज हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?