Home मनोरंजन Hina Khan को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, उनसे पहले ये 5 एक्ट्रेस लड़ चुकी हैं इस बीमारी से जंग

Hina Khan को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, उनसे पहले ये 5 एक्ट्रेस लड़ चुकी हैं इस बीमारी से जंग

by Preeti Pal 29 June 2024, 11:03 AM IST (Updated 8 September 2025, 1:24 PM IST)
29 June 2024, 11:03 AM IST (Updated 8 September 2025, 1:24 PM IST)

Actress Who Fight with Cancer: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. हालांकि, उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस कैंसर से लड़ चुकी हैं. आज उन्हीं के बारे में जानते हैं.

29 June, 2024

Actress Who Fight with Cancer: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनका इलाज चल रहा है और वो इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं. हिना खान से पहले भी बहुत सी एक्ट्रेस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने इसका मजबूती से सामना किया. आज वो एक्ट्रेसेस अपनी जिंदगी शानदार तरीके से जी रही हैं. आइए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में.

महिमा चौधरी

अपनी पहली फिल्म ‘परदेस’ में शाहरुख खान के साथ रोमांस करने वालीं महिमा चौधरी भी कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं. अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में एक्ट्रेस को साल 2022 में पता चला था. महिमा ने बताया था कि वो इस बीमारी में हर दिन खुद को मौत के करीब देखती थीं. मगर उन्होंने हिम्मत जुटाई और इस बीमारी को हराया.

मनीषा कोइराला

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में ‘मल्लिकाजान’ बनकर सुर्खियां बटोरने वालीं मनीषा कोइराला भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. साल 2012 में मनीषा को पता चला कि उन्हें कैंसर है. मजबूत इरादे और सही इलाज के साथ एक्ट्रेस ने यह लड़ाई जीती.

लिसा रे

आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म ‘कसूर’ में नजर आने वालीं लिसा रे भी कैंसर से लड़ चुकी हैं. उन्होंने काफी समय तक अपने ब्लड कैंसर की बात सबसे छिपाकर रखी और सीक्रेट तरीके से इसका इलाज करवाती रहीं. हालांकि, ठीक होने के बाद लिसा ने अपनी जर्नी फैन्स के शेयर की थी.

सोनाली बेंद्रे

अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस बीमारी का शिकार हो चुकी हैं. उन्हें साल 2018 में, स्टेज 4 के ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था.

किरण खेर

अनुपम खेर की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर को ब्लड कैंसर था. उन्हें साल 2021 में इस बीमारी का पता चला. मगर किरण ने हार नहीं मानी. उन्होंने मजबूती से कैंसर का सामना किया और इसे मात दी.

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?