Home मनोरंजन Honey Singh के नए गाने Second Dose का टीजर रिलीज

Honey Singh के नए गाने Second Dose का टीजर रिलीज

एक बार फिर चलेगा हनी सिंह और उर्वशी रौतेला का जादू

by Preeti Pal 1 March 2024, 6:40 PM IST (Updated 2 June 2025, 5:40 PM IST)
1 March 2024, 6:40 PM IST (Updated 2 June 2025, 5:40 PM IST)
love dose

01 March 2024

मशहूर सिंगर हनी सिंह अपने नए गाने ‘Second Dose’ को लेकर फिर चर्चा में हैं। एक बार फिर उनकी जोड़ी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ नज़र आएगी। अब गाने का टीजर रिलीज़ हो चुका है जो काफी शानदार है। गाने की झलक में हनी सिंह अपने पुराने अवतार में नज़र आ रहे हैं। वहीं, उर्वशी भी अपने हॉट लुक से फैंस के दिलों को क्लीन बोल्ड करने का काम कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि हनी सिंह एक बार फिर इस गाने से फैंस के दिलों पर राज करेंगे।

सोशल मीडिया पर छाया टीज़र

हनी सिंह के नए गाने ‘सेकेंड डोज़’ का टीजर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। हनी सिंह और उर्वशी रौतेला का गाना ‘लव डोज’ लोगों को काफी पसंद आया था। इसी वजह से फैंस ‘सेकेंड डोज़’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ‘लव डोज 2.0’ 15 मार्च को रिलीज़ हो रहा है। हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के ज़रिए ये जानकारी दी है।

इन गानों से मिली पहचान

हनी सिंह ने अपने अब तक के करियर में कई बेतरीन गाने दिए हैं। ब्लू आइज, लुंगी डांस, धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, पार्टी ऑल नाइट, आओ राजा, अंग्रेजी बीट, लक 28 कुड़ी दा, रानी तू मैं राजा, चार बोतल वोडका जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इन गानों के ज़रिए हनी सिंह ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment मूवी News, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?