Home मनोरंजन करीना कपूर का बोल्ड लुक वायरल, नई फिल्म से है कनेक्शन

करीना कपूर का बोल्ड लुक वायरल, नई फिल्म से है कनेक्शन

रेड बैकलेस ड्रेस में दिलजीत दोसांझ संग दिखीं करीना

by Preeti Pal 1 March 2024, 4:15 PM IST (Updated 1 October 2025, 11:17 AM IST)
1 March 2024, 4:15 PM IST (Updated 1 October 2025, 11:17 AM IST)
करीना कपूर का बोल्ड लुक वायरल, नई फिल्म से है कनेक्शन

01 March 2024

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी मचअवेटिड फिल्म क्रू को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में करीना के अलावा कृति सेनन, तब्बू, कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि क्रू दर्शकों के लिए एक मजेदार राइड होगी। वहीं, शुक्रवार को दिलजीत ने करीना के साथ एक नए पेप्पी नंबर की अनाउंसमेंट की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने करीना के साथ कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं।

तेरा नी मैं लवर

तस्वीरों को शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन लिखा- ‘तेरा नी मैं लवर..
तस्वीरों में करीना कपूर खान रेड कलर की बैकलेस ड्रेस पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी ओर, दिलजीत लूज़ पैंट और शर्ट में काफी कूल लग रहे थे। अब बात करें फिल्म के बारे में तो हाल ही में मेकर्स ने क्रू का टीज़र रिलीज़ किया था। फिल्म की कहानी तीन केबिन क्रू अटेंडेंट पर आधारित है।

निर्माता-निर्देशक

राजेश कृष्णन ने ‘क्रू’ को डायरेक्ट किया है। फिल्म को भारत के अलग-अलग हिस्सों पर शूट किया गया है। मुख्य रूप से मुंबई में। 29 मार्च 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया हैओ।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?