Home मनोरंजन बॉलीवुड फिल्मों के ये गाने, महिलाओं के लिए बनें प्रेरणा

बॉलीवुड फिल्मों के ये गाने, महिलाओं के लिए बनें प्रेरणा

महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं बॉलीवुड के ये गाने

by Preeti Pal 7 March 2024, 2:12 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:57 AM IST)
7 March 2024, 2:12 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:57 AM IST)
anupam

07 March 2024

आज के दौर में हर तरफ महिलाओं का बोलबाला है। आज लड़कियां हर दिशा में कामयाबी हासिल कर रही हैं। महिलाएं सफल बिजनेस वुमन हैं, एक्टर, पॉलिटिशियन और क्रिकेटर्स हैं। हालांकि, इसके लिए महिलाओं को समाज़ से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। वहीं, हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को एंजॉय करने के लिए हिंदी सिनेमा में कई गाने बने हैं। ये गाने महिलाओं के जोश को डबल कर देंगे।

फिल्म: दंगल- ऐसी धाकड़ है

आमिर खान की ब्लॉक बस्टर मूवी ‘दंगल’ साल 2016 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म की कहानी रियल लाइफ कुश्ति चैंपियन गीता फोगाट और बबीता फोगाट पर बेस्ड है। इसका गाना ‘ ऐसी धाकड़ है’ लड़कियों के लिए किसी एंथम से कम नहीं है।

फिल्म: पिंक- पिंक एंथम

अमिताभ बच्चन, कृति कुल्हारी और तापसी पन्नू की फिल्म ‘पिंक’ साल 2016 की सबसे शानदार और हिट फिल्मों से एक हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म का पिंक एंथम काफी शानदार है।

फिल्म: इंग्लिश मीडियम-कुडी नू नचने दे

दिवंगत एक्टर इरफान खान की फिल्म ‘इंग्लिश मीडियम’ 13 मार्च 2020 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का गाना ‘कुड़ी नू नचने दे’ बहुत ही खास है। गाने में बॉलीवुड की टॉप 8 एक्ट्रेसेज ने काम किया है। ये गाना हर लड़की की आवाज है। जो सबसे कहना चाहती है कि मुझे बस मेरे जैसा रहने दो।

फिल्म: मैरी कॉम- दिल ये जिद्दी है

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ साल 2014 में रिलीज़ हुई थी। ये स्पोर्ट्स बायोपिक दुनिया भर की लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है। महिला बॉक्सर मैरी कॉम की बायोपिक में प्रियंका के काम को खूब पसंद किया गया। फिल्म का गाना ‘दिल ये जिद्दी है’ महिलाओं को हार न मानने पर मजबूर कर देगा।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?