Home मनोरंजन 27वें जन्मदिन पर Janhvi Kapoor को मिला स्पेशल गिफ्ट

27वें जन्मदिन पर Janhvi Kapoor को मिला स्पेशल गिफ्ट

जन्मदिन पर जान्हवी के हाथ लगी बड़ी फिल्म

by Preeti Pal 6 March 2024, 4:10 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:50 AM IST)
6 March 2024, 4:10 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:50 AM IST)
lootere

06 March 2024

जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। वहीं, आज जान्हवी के 27वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस के हाथ एक और बड़ी तेलुगु फिल्म लगी है। वो जल्द ही ग्लोबल स्टार राम चरण के साथ RC16 नाम की मूवी में काम करेंगी। मेकर्स ने आज के दिन ही जान्हवी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।

दूसरी तेलुगु फिल्म

जान्हवी कपूर को फैंस और बाकी सेलेब्स सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। ऐसे में मैत्री मूवी मेकर्स ने एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट के ज़रिए उन्होंने जान्हवी का फिल्म RC16 में वेलकम किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर साउथ फिल्ममेकर बुची बाबू सना करेंगे।

अपकमिंग मूवी

बात करें जाह्नवी कपूर के बाकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में तो इस वक्त उनके पास ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ नाम की फिल्म है। इसमें वो राजकुमार राव के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘उलझ’ नाम की फिल्म भी है। वहीं, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे करण जौहर।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?