Home मनोरंजन हैक हुआ Javed Akhtar का सोशल मीडिया अकाउंट, हैकर्स ने ओलंपिक को लेकर कर दिया ऐसा पोस्ट

हैक हुआ Javed Akhtar का सोशल मीडिया अकाउंट, हैकर्स ने ओलंपिक को लेकर कर दिया ऐसा पोस्ट

by Preeti Pal 29 July 2024, 12:04 PM IST (Updated 4 September 2025, 11:39 AM IST)
29 July 2024, 12:04 PM IST (Updated 4 September 2025, 11:39 AM IST)
हैक हुआ Javed Akhtar का सोशल मीडिया अकाउंट, हैकर्स ने ओलंपिक को लेकर कर दिया ऐसा पोस्ट

Javed Akhtar: मशहूर राइटर जावेद अख्तर का सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ हैक हो चुका है. इस बात की जानकारी गीतकार ने एक पोस्ट के जरिए दी है.

29 July, 2024

Javed Akhtar: हिंदी सिनेमा के मशहूर राइटर और गीतकार जावेद अख्तर भी बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं. हालांकि, अब जावेद अख्तर का सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ हैक हो चुका है. इस बात की जानकारी जावेद ने खुद एक पोस्ट करके दी है. जावेद अख्तर ने बताया कि उनके एक्स अकाउंट के साथ कुछ छेड़छाड़ हुई है.

जावेद अख्तर ने किया पोस्ट

जावेद अख्तर ने एक पोस्ट किया और बताया कि उनका एक्स अकाउंट हैक किया गया है. इतना ही नहीं हैकिंग के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से इंडियन ओलंपिक टीम को लेकर पोस्ट भी किया गया है. अब जावेद अख्तर ने यह क्लियर किया है कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि हैकर्स ने किया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस परेशानी को लेकर उन्होंने एक्स पर शिकायत भी दर्ज करवाई है. जावेद ने पोस्ट में लिखा- ‘मेरी एक्स ID से इंडियन ओलंपिक टीम को लेकर मैसेज किया गया. भले ही इससे कोई हानि नहीं है लेकिन यह पोस्ट मैंने नहीं किया’.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

ओलंपिक में भारत की बल्ले बल्ले

पेरिस ओलंपिक 2024 में दुनियाभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया है. वहीं, भारतीय एथलीट भी देश का नाम रौशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इतना ही नहीं भारत ने अपना पहला मैडल भी जीत लिया है. निशानेबाजी में मनु भाकर ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. आपको बता दें कि वह निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. इस जीत के बाद कई बॉलीवुड स्टार्स और राजनेताओं ने उनकी तारीफ की है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?