Home मनोरंजन Gen Z पर Kangana Ranaut की टिप्पणी से मचा बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक छिड़ी बहस

Gen Z पर Kangana Ranaut की टिप्पणी से मचा बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक छिड़ी बहस

by Preeti Pal 29 July 2026, 10:53 AM IST
29 July 2026, 10:53 AM IST
Gen Z पर Kangana Ranaut की टिप्पणी से मचा बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक छिड़ी बहस

Kangana Ranaut on Gen Z: भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे Gen Z छात्रों पर टिप्पणी कर दी. इस वजह से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस छिड़ गई है. कंगना के बयान के बाद विपक्षी दलों, सोशल मीडिया यूजर्स और कई नेताओं ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. दरअसल, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी. कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए Gen Z को गटर जेनरेशन तक कह दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी पूछा कि आखिर ऐसे बच्चों को जन्म कौन दे रहा है और उनकी परवरिश कौन कर रहा है?

लड़कियों पर उठाए सवाल

इसके बाद कंगना ने एक और पोस्ट में खासतौर पर महिला प्रदर्शनकारियों को निशाने पर लिया. उनका कहना था कि असली स्वतंत्र महिलाएं अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद उठाती हैं. वहीं, मौजूदा पीढ़ी की कुछ महिलाएं सिर्फ दिखावे की आजादी चाहती हैं. उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को घर संभालने लायक भी नहीं बताया. इसके अलावा जब संसद परिसर में पत्रकारों ने इस विवाद पर सवाल किया तो, कंगना अपने बयान पर कायम रहीं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. ये किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है.

500 करोड़ की विदाई पर AI का साया! Jana Nayagan में Vijay से ज्यादा चर्चा बटोर गए नकली विजुअल्स

विपक्ष की प्रतिक्रिया

हालांकि, कंगना की इस टिप्पणी पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि इसका जवाब देश की Gen Z खुद देगी. कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि एक सांसद से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी इसे बेहद असंवेदनशील बयान बताया. वहीं AIMIM नेता वारिस पठान ने कंगना से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की. उनका कहना था कि छात्रों ने संविधान के दायरे में रहकर विरोध प्रदर्शन किया. सुप्रीम कोर्ट भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को नागरिकों का अधिकार मान चुका है. उन्होंने ये भी कहा कि छात्रों का गुस्सा उनकी परेशानियों से जुड़ा था और उसे समझने की जरूरत है.

सोशल मीडिया पर बहस

सोशल मीडिया पर भी कंगना के बयान को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. कई यूजर्स ने उनके पुराने विवादित बयानों का जिक्र करते हुए उन्हें दोहरे मापदंड अपनाने वाला बताया. कुछ लोगों ने कहा कि दूसरों की भाषा पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने पुराने बयान भी याद रखने चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए. फिलहाल ये विवाद राजनीति और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. एक तरफ कंगना अपने बयान पर अडिग हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स उनसे माफी की मांग कर रहे हैं. आने वाले दिनों में ये मामला और कितना तूल पकड़ता है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं.

News Source: PTI

इंटरनेशल फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के साथ देखें ये 10 बेस्ट बॉलीवुड मूवीज, बॉन्ड बनेगा और मजबूत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?