Home मनोरंजन Katrina Kaif Birthday: पति से ज्यादा अमीर हैं कैटरीना कैफ, फिल्मों के अलावा इन जगहों से भी होती है तगड़ी कमाई

Katrina Kaif Birthday: पति से ज्यादा अमीर हैं कैटरीना कैफ, फिल्मों के अलावा इन जगहों से भी होती है तगड़ी कमाई

by Preeti Pal 16 July 2024, 9:53 AM IST (Updated 22 August 2025, 5:28 PM IST)
16 July 2024, 9:53 AM IST (Updated 22 August 2025, 5:28 PM IST)
katrina kaif birthday

Katrina Kaif Birthday: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. आज वह अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस की कमाई और प्रोपर्टी के बारे में.

16 July, 2024

Katrina Kaif Birthday: जब भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की बात आती है तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का जिक्र जरूर होता है. अपने अब तक के करियर में उन्होंने ‘एक था टाइगर’, ‘जब तक है जान’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘धूम 3’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘बैंग बैंग’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. वहीं, 16 जुलाई 1983 को पैदा हुईं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Birthday) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आज हम उनके बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं.

पति से ज्यादा अमीर हैं कैटरीना

कैटरीना कैफ फिल्मों से तो मोटी कमाई करती ही हैं साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी हर साल करोड़ों रुपये कमाती हैं. कैटरीना कैफ के पास अपने पति विक्की कौशल से ज्यादा सम्पत्ति है. एक्ट्रेस के पास मुंबई के बांद्रा में एक 8 करोड़ रुपये का 3BHK अपार्टमेंट है. इसके अलावा लोखंडवाला में भी कैटरीना कैफ के पास लगभग 17 करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है. बांद्रा में उनका एक पेंटहाउस है. विक्की कौशल के साथ वह इसी पेंटहाउस में रहती हैं. इंडिया के अलावा कैटरीना का लंदन में भी एक घर है.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

कैटरीना की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. दूसरी तरफ एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस 7 करोड़ रुपये है. इन सबके अलावा कैटरीना एक ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty की मालकिन हैं जिसे उन्होंने साल 2019 में लॉन्च किया था. इस कंपनी से भी कैटरीना को हर साल करोड़ों का रेवेन्यू आता है. साथ ही वह इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टेज शोज के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती हैं.

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल रहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ की नेट वर्थ 263 करोड़ रुपये है. वहीं, पिछले साल विक्की कौशल की नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये बताई गई थी. साल 2019 कैटरीना कैफ का नाम फोर्ब्स की टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल था. इस लिस्ट में वह 23वें नंबर पर थीं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?