Home मनोरंजन सीरियल में पुलिस ऑफिसर का रोल करने वालीं कविता चौधरी का निधन

सीरियल में पुलिस ऑफिसर का रोल करने वालीं कविता चौधरी का निधन

by Preeti Pal 16 February 2024, 4:11 PM IST (Updated 14 February 2025, 6:39 PM IST)
16 February 2024, 4:11 PM IST (Updated 14 February 2025, 6:39 PM IST)
Kavita Chaudhary - Live Times

16 February 2024

उड़ान सीरियल की एक्ट्रेस का हुआ निधन

दूरदर्शन चैनल के मशहूर टीवी शो ‘उड़ान’ में पुलिस ऑफिसर ‘कल्याणी’ की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन हो गया है। बृहस्पतिवार की रात दिल का दौरा पड़ने से 67 साल की एक्ट्रेस की मौत हुई। कविता को 80 के दशक में सर्फ के विज्ञापन के जरिए घर-घर में पहचान मिली। लोग उन्हें ‘ललिता जी’ के नाम से जानने लगे। वहीं, एक्ट्रेस के रिश्तेदार अजय सयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि- ‘कल रात साढ़े आठ बजे दिल का दौरा पड़ने से कविता चौधरी का निधन हो गया। उस वक्त वो अमृतसर के एक अस्पताल में थीं।’

आज हुआ अंतिम संस्कार

अजय सयाल ने ये भी बताया कि कविता को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। इस वजह से उन्हें कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कविता का अंतिम संस्कार आज सुबह किया गया। कविता चौधरी के परिवार में उनका भांजा सयाल और एक भांजी है।

लेखक भी थीं कविता

कविता को टीवी सीरियल ‘उड़ान’ में आईपीएस ऑफिसर ‘
कल्याणी सिंह’ की भूमिका में लोगों ने खूब पसंद किया था। ये शो 1989 से 1991 के बीच दूरदर्शन पर छाया रहा। कविता चौधरी ने इस शो में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की बल्कि उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी और डायरेक्शन भी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो की कहानी कविता चौधरी की बड़ी बहन और पुलिस ऑफिसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य की ज़िंदगी पर आधारित थी।

दोबारा दिखाया गया शो

दूरदर्शन के शो ‘उड़ान’ में कविता चौधरी के अलावा फिल्म मेकर शेखर कपूर भी अहम भूमिका में थे। कोविड-19 के दौरान सीरियल को दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। कविता ने इसके अलावा ‘योर ऑनर’ और ‘आईपीएस डायरीज़’ नाम के सीरियल का भी निर्माण किया। ये भी दूरदर्शन के ही शो थे।

खबरें और भी पढ़े: Entertainment News in Hindi, मनोरंजन समाचार, Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?