Home मनोरंजन KGF के बाद अब ‘रॉकी भाई’ एक और धमाका, तैयार हो जाइए Toxic के लिए; जानें कब रिलीज होगी Yash की नई फिल्म

KGF के बाद अब ‘रॉकी भाई’ एक और धमाका, तैयार हो जाइए Toxic के लिए; जानें कब रिलीज होगी Yash की नई फिल्म

by Preeti Pal 8 August 2024, 1:14 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:05 PM IST)
8 August 2024, 1:14 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:05 PM IST)
KGF के बाद अब रॉकी भाई एक और धमाका, तैयार हो जाइए Toxic के लिए; जानें कब रिलीज होगी Yash की नई फिल्म

Yash Upcoming Movie Toxic: KGF स्टार यश के फैन्स उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होता दिख रहा है.

08 August, 2024

Yash Upcoming Movie Toxic: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश (Yash) के करोड़ों फैन्स उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, उनका यह इंतजार जल्द खत्म होता नजर आ रहा है. दरअसल, KGF और ‘KGF चैप्टर 2’ की अपार सफलता के बाद यश अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं. हाल ही में सुपरस्टार यश ने अपनी अगली फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट की है.

शुरू हुई ‘टॉक्सिक’ की तैयारी

यश जल्द ही अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे. इस कन्नड़ फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने ‘मूथॉन’ और ‘लायर्स डाइस’ जैसी बड़ी फिल्में बनाई हैं. वहीं, यश ने यह जानकारी भी दी कि आज से बेंगलुरु में एक्शन ड्रामा टॉक्सिक की शूटिंग शुरू हो रही है. यश ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केवीएन प्रोडक्शंस के निर्माता वेंकट के नारायण के साथ एक तस्वीर भी शेयर की. सुपरस्टार ने फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘जर्नी शुरू होती है #टॉक्सिक.’

कब रिलीज होगी यश की फिल्म

प्रशांत नील की सुपरहिट फिल्म KGF की सीरीज में ‘रॉकी भाई’ का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटने वाले यश ‘टॉक्सिक’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म को मेकर्स एक फैरीटेल की तरह पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, फैन्स को इसे देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म इस साल नहीं बल्कि 2025 में रिलीज होगी. हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?