Home मनोरंजन Anant-Radhika की शादी में पहुंचे ममता बनर्जी से लेकर एकनाथ शिंदे, इन राजनेताओं की भी दिखी झलक

Anant-Radhika की शादी में पहुंचे ममता बनर्जी से लेकर एकनाथ शिंदे, इन राजनेताओं की भी दिखी झलक

by Preeti Pal 13 July 2024, 10:47 AM IST (Updated 22 August 2025, 2:40 PM IST)
13 July 2024, 10:47 AM IST (Updated 22 August 2025, 2:40 PM IST)
anant radhika wedding

Anant Ambani Wedding Photo: इस साल की सबसे बड़ी शादी के जश्न में देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.

13 July, 2024

Anant Ambani Wedding Photo: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस जश्न को साल की सबसे बड़ी शादी बताया जा रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. मुकेश और नीता अंबानी (Mukesh Ambani- Nita Ambani)के छोटे बेटे अनंत की खुशियों में तमाम फिल्म स्टार्स के साथ-साथ खेल जगत के लोगों ने भी हिस्सा लिया.

इन नेताओं की दिखी झलक

अनंत और राधिका की शादी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी हाजिरी दी.

उद्योगपति गौतम अडाणी हुए शामिल

नेताओं के अलावा अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी भी शुक्रवार को मुंबई में अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने पहुंचे. चार महीने तक चली और सितारों से सजी प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद 29 साल के अनंत अंबानी फार्मा टाइकून वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई. आपको बता दें कि शनिवार 13 जुलाई को नए कपल के लिए आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?