Home मनोरंजन Manoj Bajpayee ने शुरू की ‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग, जल्द मिलेगा फैन्स को सरप्राइज

Manoj Bajpayee ने शुरू की ‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग, जल्द मिलेगा फैन्स को सरप्राइज

by Preeti Pal 6 May 2024, 3:54 PM IST (Updated 29 August 2025, 1:40 PM IST)
6 May 2024, 3:54 PM IST (Updated 29 August 2025, 1:40 PM IST)

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं.

06 May, 2024

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू कर दी है. राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत निर्मित और निर्देशित, एक्शन थ्रिलर सीरीज के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बार फिर मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे.

फिर श्रीकांत तिवारी बनकर आएंगे

सुमन कुमार और राज एंड डीके द्वारा लिखित, ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) सीज़न 3 में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक बार फिर ऑफिसर ‘श्रीकांत तिवारी’ का किरदार दोहराते हुए दिखाई देंगे, जो एक मिडिल क्लास आदमी है. वहीं, हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर करके ‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है.

दोनों सीजन रहे हिट

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था. पहले सीजन की अपार सफलता के बाद सीरीज का दूसरा पार्ट साल 2021 में आया और वो भी फैन्स के दिलों में उतर गया. इसके बाद से ही दर्शकों को ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का इंतजार था. अब तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, अभी सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?