Home मनोरंजन Meditation Bowl Girl: असम में जोरहाट की रहने वाली 9 साल की वरण्या के अंग्रेजी सिखाने के अंदाज के लाखों दीवाने

Meditation Bowl Girl: असम में जोरहाट की रहने वाली 9 साल की वरण्या के अंग्रेजी सिखाने के अंदाज के लाखों दीवाने

by Preeti Pal 18 April 2024, 11:12 AM IST (Updated 17 September 2025, 12:44 PM IST)
18 April 2024, 11:12 AM IST (Updated 17 September 2025, 12:44 PM IST)
asam

Meditation Bowl Girl: असम के जोरहाट में रहने वाली एक छोटी सी बच्ची इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. बच्ची का इंग्लिश सिखाने का अंदाज काफी अनोखा है.

18 April, 2024

Meditation Bowl Girl: असम के जोरहाट में रहने वाली 9 साल की बच्ची वरण्या सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. ये बच्ची अपने अलग इंदाज में लोगों को इंग्लिश सिखाती है. हाल ही में पीटीआई के साथ बातचीत में वरण्या ने कहा- मेरी मां ने मुझे बताए बिना एक इंस्टाग्राम चैनल खोलने का फैसला किया. जब मुझे इसके बारे में पता चला, तो मैंने मजेदार वीडियो बनाने शुरू कर दिए.

Meditation Bowl Girl VARANYA

वरण्या ने आगे कहा- इसके बाद हमें एक टीचिंग आइडिया आया और हमने टीचिंग वीडियो बनाने शुरू कर दिए. ये ऐसे ही चलता रहा और मेरे 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हो गए.” इस बारे में वरण्या के पिता ने कहा-जब वो एक-डेढ़ साल की थी तब उसने ये वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे. पर उसने ये वीडियो वास्तव में कोविड के समय में बनाने शुरू किए. उस समय वो टीवी पर बहुत सारे वीडियो और फिल्में देखती थी. उसने अचानक इसे चुन लिया जब वो अपनी मातृभाषा सीख रही थी. उसी समय उसने बिना किसी मदद के अंग्रेजी में वाक्य बनाना शुरू कर दिया.

Meditation Bowl Girl VARANYA

असम के जोरहाट की रहने वाली 9 साल की बच्ची वरण्या बोरबोरा जब इंग्लिश बोलती हैं तो लोग देखते ही रह जाते हैं. वरण्या की इसी खासियत की वजह से सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस में फॉलोअर्स हैं. वरण्या इंस्टाग्राम रील्स के जरिये अमेरिकी लहजे में लोगों को अंग्रेजी सिखाती हैं. उनके वायरल वीडियो की वजह से उन्हें ‘मेडिटेशन बाउल गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है. वरण्या के पिता के मुताबिक कोविड 19 महामारी के दौरान बच्ची ने वीडियो और फिल्में देख कर, अमेरिकी लहजे में अंग्रेजी बोलना सीखा. बड़ी होकर वरण्या एक्ट्रेस बनना चाहती है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?