Home मनोरंजन Neha Kakkar Birthday: इन 5 गानों ने नेहा कक्कड़ को बनाया बॉलीवुड की टॉप सिंगर

Neha Kakkar Birthday: इन 5 गानों ने नेहा कक्कड़ को बनाया बॉलीवुड की टॉप सिंगर

by Preeti Pal 6 June 2024, 2:53 PM IST (Updated 10 September 2025, 3:38 PM IST)
6 June 2024, 2:53 PM IST (Updated 10 September 2025, 3:38 PM IST)
Neha Kakkar Birthday

Neha Kakkar Birthday: मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अब तक कई बेहतरीन गाने गाएं हैं जिन्हें फैन्स बेहद पसंद करते हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर नेहा के

06 June, 2024

Neha Kakkar Birthday: नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने अब तक कई बड़ी एक्ट्रेस को अपनी आवाज दी है. उनके गाने फैन्स को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं, आज नेहा कक्कड़ अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक नजर डालते हैं सिंगर के सबसे बेहतरीन गानों पर.

बद्री की दुल्हनिया

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ के सुपरहिट टाइटल सॉन्ग ‘बद्री की दुल्हनिया’ की, जो बड़ा हिट रहा. ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी.

काला चश्मा

फिल्म ‘बार बार देखो’ का गाना ‘काला चश्मा’ आज भी लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देता है. साल 2016 में रिलीज हुई इस मूवी में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्हात्रा अहम भूमिका में नजर आए थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन गाना आज भी सुपरहिट है.

दिलबर

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का गाना ‘दिलबर दिलबर’ बहुत बड़ा हिट रहा. इस गाने को भी नेहा कक्कड़ ने ही अपनी आवाज दी थी. नोरा फतेही का डांस और नेहा की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला.

साकी साकी

नोरा फतेही पर फिल्माया गया गाना ‘ओ साकी साकी’ नेहा कक्कड़ गाया एक और बेहतरीन सॉन्ग है. ये गाना फिल्म ‘बाटला हाउस’ का है जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में थे.

कोका कोला

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लुका छुपी’ का डांस नंबर ‘कोका कोला’ बहुत हिट हुआ था. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?