Home Top 2 News NDA Meeting: चंद्रबाबू नायडू का फरमान, NDA की बैठक में शामिल हों तेलुगु देशम पार्टी के सांसद

NDA Meeting: चंद्रबाबू नायडू का फरमान, NDA की बैठक में शामिल हों तेलुगु देशम पार्टी के सांसद

by Live Times 6 June 2024, 2:42 PM IST (Updated 23 July 2025, 3:25 PM IST)
6 June 2024, 2:42 PM IST (Updated 23 July 2025, 3:25 PM IST)
NDA Meeting

NDA Meeting: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तेलुगु देशम पार्टी के सांसदों को शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है.

06 June, 2024

NDA Meeting: टीडीपी सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को पार्टी के सभी सांसदों को नई दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया. आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने अकेले 16 एमपी सीटें जीतीं हैं, जबकि टीडीपी, BJP और जनसेना के NDA गठबंधन ने सामूहिक रूप से 25 में से 21 सीटों पर जीत हासिल की.

सांसदों को मिले आलाकमान से निर्देश

TDP की की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि टीडीपी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को पार्टी सांसदों को शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है.

बाहरी सांसद वर्चुअली हुए शामिल

टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे उंडावल्ली में अपने आंध्र प्रदेश आवास पर उपलब्ध सांसदों के साथ बैठक की, जबकि बाहरी सांसद वर्चुअली शामिल हुए. वहीं, आधा दर्जन से अधिक सांसद व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए. उन्होंने सांसदों को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और बताया कि टीडीपी के सभी सांसद गुरुवार रात तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच जाएंगे.

टीडीपी ने हासिल की जोरदार जीत

बता दें कि NDA ने आंध्र प्रदेश में 164 विधानसभा सीटों और 21 लोकसभा सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया, जिससे नायडू राष्ट्रीय राजनीति में किंगमेकर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए. इस बीच, वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी को महज 11 विधानसभा सीटों और चार एमपी सीटों पर सिमट कर रह जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?