Home मनोरंजन मार्च में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, देख सकेंगे ये सीरीज़ और फिल्में

मार्च में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, देख सकेंगे ये सीरीज़ और फिल्में

मार्च में रिलीज़ हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज़

by Preeti Pal 5 March 2024, 4:36 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:40 AM IST)
5 March 2024, 4:36 PM IST (Updated 20 September 2025, 11:40 AM IST)
murder

05 March 2024

मार्च में कई शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। हालांकि, ओटीटी से बेहतर मनोरंजन भला और कहा होगा। ऐसे में आपके लिए मार्च में रिलीज़ होने वाले शोज और फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं। ये सीरीज और फिल्में आपको एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जानते हैं उनके बारे में…

ऐ वतन मेरे वतन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड है। सारा की ये फिल्म आजादी की लड़ाई को अलग पहलू से दिखाती है। ये फिल्म 21 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

महारानी 3

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज़ ‘महारानी 3’ भी रिलीज़ के लिए तैयार है। सीरीज़ के दोनों भागों की सफलता के बाद एक बार फिर हुमा अपनी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करेंगी। ये सीरीज़ 8 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज़ हो रही है।

मेरी क्रिसमस

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ नेटफ्लिक्स पर 8 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

मर्डर मुबारक

सारा अली खान, करिश्मा कपूर, टिस्का चोपड़ा, संजय कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मर्डर मुबारक भी लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?