Home मनोरंजन नई एक्ट्रेस ने साफ किया कियारा-सारा का पत्ता!कार्तिक संग बनेगी जोड़ी?

नई एक्ट्रेस ने साफ किया कियारा-सारा का पत्ता!कार्तिक संग बनेगी जोड़ी?

कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' में बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी

by Farha Siddiqui 3 February 2024, 4:32 PM IST (Updated 30 September 2025, 12:46 PM IST)
3 February 2024, 4:32 PM IST (Updated 30 September 2025, 12:46 PM IST)
Bhool Bhulaiya 3,

03 February 2024   

2022 की ब्लॉक बस्टर मूवी ‘भूल भुलैया 2’ में अपनी अदाकारी से कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। अब फैंस को फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। ‘भूल भुलैया 3’ में भी कार्तिक आर्यन ही लीड रोल में होंगे लेकिन अभी फीमेल लीड को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसके लिए कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ चुके हैं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर खबरें गर्म हैं।

इस एक्ट्रेस को मिल सकता है चांस

‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, कुछ समय पहले फिल्म के लिए सारा अली खान का भी नाम सामने आया था।  वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ में एक्ट्रेस शरवरी वाघ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरवरी ने फिल्म के लिए लुक टेस्ट भी दे दिया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इसके अलावा बात करें फिल्म के डायरेक्शन की तो इस बार भी अनीस बज्मी ही इस काम को संभालेंगे। दर्शक एक बार फिर कार्तिक आर्यन को ‘रूह बाबा’ के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

सालों पहले छाया था अक्षय का जादू

‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन लीड रोल में थे। राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। ‘भूल भुलैया’ को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। खासतौर पर अक्षय कुमार के काम को लोगों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा। सालों बाद फिल्म के सीक्वल में कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को रिप्लेस करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भले ही अक्षय ने लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी लेकिन कार्तिक ने भी उनका प्यार पाने की हर मुमकिन कोशिश की और वो कामयाब भी हुए।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?