Binge-Watch on OTT: अगर आप अपना वीकेंड घर पर आराम से बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए. दरअसल, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त खजाना आया है. इमोशनल ड्रामा से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर, फैशन ड्रामा, सुपरहीरो एडवेंचर और सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज तक, इस बार हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया है. आज आपके लिए इस वीकेंड कौन-कौन सी नई फिल्में और सीरीज आई हैं, उनकी लिस्ट लेकर आए हैं.
द डेविल वियर्स प्राडा 2, जियोहॉटस्टार
करीब दो दशक बाद फैशन की दुनिया की सबसे फेमस फिल्मों में से एक ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का सीक्वल आ गया है. इस बार भी मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे अपनी यादगार भूमिकाओं में लौटे हैं. बदलती फैशन इंडस्ट्री, नई चुनौतियां और पुराने रिश्तों की नई कहानी इस फिल्म को खास बनाती है. अगर आपको फैशन, ड्रामा और दमदार किरदार पसंद हैं, तो ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए.
चिन्ना चिन्ना आसाई,जियोहॉटस्टार
ये एक दिल को छू लेने वाली इमोशनल कहानी है. फिल्म में तमिलनाडु की लीला वाराणसी घूमने जाती है और ग्रुप से बिछड़ जाती है. नई जगह और अनजान माहौल में उसकी मुलाकात केरल के रिटायर्ड टीचर माधवन से होती है. भाषा अलग होने के बावजूद दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता बनता है. ये फिल्म इंसानियत, दोस्ती और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को खूबसूरती से दिखाती है.
फ़ाइनल प्रोजेक्ट, नेटफ़्लिक्स
अगर आपको सस्पेंस और क्राइम ड्रामा पसंद है तो ‘फ़ाइनल प्रोजेक्ट’ आपके लिए है. ये मैक्सिकन टीन ड्रामा तमारा नाम की एक स्टूडेंट की कहानी है, जो नई जिंदगी शुरू करना चाहती है. लेकिन एक साइबर बुली उसकी जिंदगी को मुश्किलों में डाल देता है. सोशल मीडिया और ऑनलाइन दुनिया के खतरों को दिखाने वाली ये सीरीज आपको पसंद आ सकती है.
Ramayana के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे हनुमान? जानें मेकर्स ने क्यों छिपाकर रखा सबसे बड़ा सरप्राइज
बालन: द बॉय, ZEE5
ये मलयालम साइकोलॉजिकल सर्वाइवल ड्रामा है. ये एक ऐसी महिला और उसके बेटे की कहानी है, जो अपने अतीत से बचना चाहते हैं. सस्पेंस, इमोशन और स्ट्रगल से भरी ये फिल्म अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है.
द वेकेशन प्रिंसिपल, नेटफ्लिक्स
अगर आपका मन हल्की-फुल्की और सुकून देने वाली रोमांटिक कहानी देखने का है, तो ‘द वेकेशन प्रिंसिपल’ एक अच्छा ऑप्शन है. नौकरी जाने के बाद मिदोरी अपनी दादी के घर पहुंचती है, जहां उसकी मुलाकात एक केयरटेकर से होती है. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार होता है.
दे लैजेंड ऑफ कर्ण, सोनी लिव
महाभारत के सबसे चर्चित किरदार कर्ण की कहानी अब एक शानदार एनिमेटेड सीरीज में देखने को मिलेगी. इसमें कर्ण के जन्म, संघर्ष, साहस और समाज से मिले भेदभाव को नए अंदाज में पेश किया गया है. पौराणिक कहानियों के शौकीनों के लिए ये शानदार ऑप्शन है. खासकर बच्चे इसे बहुत करने वाले हैं.
बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीज़न 2, अमेजन प्राइम वीडियो
बैटमैन के फैंस के लिए अच्छी खबर है. इस लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज का दूसरा सीजन और भी ज्यादा सस्पेंस, खतरनाक विलेन और दमदार एक्शन लेकर आया है. अगर आपको सुपरहीरो कहानियां पसंद हैं, तो ये सीरीज जरूर देखें.
