Home मनोरंजन भारत में Spider Man का तूफान, Brand New Day ने पहले ही दिन रचा इतिहास, Avengers: Endgame का भी टूटा रिकॉर्ड

भारत में Spider Man का तूफान, Brand New Day ने पहले ही दिन रचा इतिहास, Avengers: Endgame का भी टूटा रिकॉर्ड

by Preeti Pal 31 July 2026, 5:36 PM IST
31 July 2026, 5:36 PM IST
भारत में Spider Man का तूफान, Brand New Day ने पहले ही दिन रचा इतिहास, Avengers: Endgame का भी टूटा रिकॉर्ड

Spider Man Brand New Day Collction: मार्वल के सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का जादू एक बार फिर भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज होते ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन ऐसी धमाकेदार कमाई की कि अब ये भारत में रिलीज हुई किसी भी हॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 60.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 72.44 करोड़ रुपये रहा. इसी के साथ फिल्म ने न सिर्फ ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ बल्कि ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

स्पाइडर मैन का क्रेज

स्पाइडरो लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. देशभर में फिल्म के 17,250 से ज्यादा शो चलाए गए. इनमें टोटल ऑक्यूपेंसी करीब 72.3 प्रतिशत रही. ये किसी भी इंटरनेशनल फिल्म के लिए शानदार मानी जाती है. अच्छी बात ये रही कि फिल्म के अंग्रेजी और हिंदी दोनों वर्जन को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अंग्रेजी भाषा में फिल्म ने करीब 32.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, हिंदी डब वर्जन की ऑक्यूपेंसी लगभग 95 प्रतिशत तक पहुंच गई. हिंदी वर्जन ने करीब 22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके अलावा तमिल और तेलुगु वर्जन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. तेलुगु वर्जन ने लगभग 3.25 करोड़ रुपये, जबकि तमिल वर्जन ने करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई की. दोनों भाषाओं में ऑक्यूपेंसी 65 से 66 प्रतिशत के बीच रही.

एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की एडवांस बुकिंग भी काफी शानदार रही. इसकी रिलीज से पहले ही 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस टिकट बिक्री हो चुकी थी. वहीं, शुरुआती वीकेंड की एडवांस बुकिंग करीब 85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. बुकमायशो पर भी फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना दिया. रिलीज के पहले दिन दोपहर तक ही 3.70 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके थे. इस मामले में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने क्रिस्टोफर नोलन की चर्चित फिल्म ‘द ओडिसी’ को भी पीछे छोड़ दिया.

Ramayana के ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे हनुमान? जानें मेकर्स ने क्यों छिपाकर रखा सबसे बड़ा सरप्राइज

फिल्म की कहानी?

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां ‘स्पाइडर मैन- नो वे होम’ खत्म हुई थी. डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद पूरी दुनिया पीटर पार्कर की पहचान भूल चुकी है. अब वो अकेले अपनी जिंदगी जी रहा है. गुमनाम रहते हुए भी वो न्यूयॉर्क शहर की रक्षा कर रहा है. लेकिन इस बार उसके सामने सिर्फ नया दुश्मन ही नहीं, बल्कि सुपरपावर्स में भी कुछ बदलाव हैं. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ जेंडाया, मार्क रफालो, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं.

वीकेंड परीक्षा

इतिहास रचने के बाद अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की नजर पहले वीकेंड के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है. अभी तक ये रिकॉर्ड ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम है, जिसने भारत में अपने पहले वीकेंड में करीब 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वैसे, जिस रफ्तार से ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि, ये रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकता है. अगर वीकेंड पर दर्शकों की यही भीड़ बनी रही तो फिल्म आसानी से नया इतिहास रच सकती है.

शानदार शुरुआत

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस को भी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ से बड़ी उम्मीदें हैं. फिल्म दुनियाभर में अपने ओपनिंग वीकेंड पर 465 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर सकती है. माना तो ये भी जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले ही हफ्ते में 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर सकती है. भारत में भी लोगों का उत्साह साफ बता रहा है कि सुपरहीरो फिल्मों का क्रेज अभी कम नहीं हुआ है.

Spider Man Brand New Day से पहले देख डालिए Tom Holland ये 6 फिल्में, ताकि छूट ना जाए कहानी का कोई हिस्सा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?