Mirzapur The Movie OTT Release: मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया का भौकाल अब आपके घर तक पहुंच चुका है. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ओटीटी पर एंट्री मार ली है. खास बात ये है कि फिल्म के OTT वर्जन में कुछ ऐसे सीन भी देखने को मिलेंगे, जो थिएटर में नहीं दिखाए गए थे. यानी इस बार मिर्जापुर का मजा पहले से ज्यादा होने वाला है.
मिर्जापुर का भौकाल
शुक्रवार को प्राइम वीडियो ने फिल्म की ग्लोबल स्ट्रीमिंग का ऐलान किया. प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भौकाल आ चुका है.’ अब फैंस इस फिल्म को भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में देख सकते हैं. वैसे, जिन लोगों ने फिल्म सिनेमाघरों में मिस कर दी थी, उनके लिए ये शानदार मौका है. वहीं, मिर्जापुर का नाम सुनते ही दिमाग में बंदूकें, सत्ता की लड़ाई और जबरदस्त डायलॉग घूमने लगते हैं. फिल्म में भी आपको यही अंदाज देखने को मिलेगा. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की कहानी वेब सीरीज के पहले सीजन की टाइमलाइन पर आधारित है. इसमें दर्शकों को कुछ पुराने किरदारों की ऐसी कहानी देखने को मिलेगी, जो पहले सामने नहीं आई थी. मतलब साफ है, मिर्जापुर की दुनिया में अभी कई राज खुलने बाकी हैं.
शादी पर सवाल उठाने वालों को Rashmika Mandanna ने दिया करारा जवाब, Vijay ने भी दिया साथ
OTT पर एक्स्ट्रा मसाला
फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका एक्सटेंडेड कट है. इसमें पहले कभी नहीं दिखाए गए सीन शामिल किए गए हैं. डायरेक्टर गुरमीत सिंह के मुताबिक, फिल्म बनाते हुए कोशिश थी कि मिर्जापुर की जानी-पहचानी दुनिया को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में दिखाया जाए. साथ ही कहानी और किरदारों की पहचान भी बरकरार रहे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि OTT पर एक्स्ट्रा सीन एड करना फैंस के लिए खास तोहफा है.
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु लीड रोल में हैं. इनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. वहीं, कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के मेकर्स का कहना है कि मिर्जापुर के किरदारों को ऑडियन्स से हमेशा जबरदस्त प्यार मिला है. अब OTT रिलीज के जरिए फिल्म ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी. अगर आप भी मिर्जापुर के पुराने फैन हैं, तो इस वीकेंड आपको कालीन भैया और गुड्डू पंडित के साथ फिर भौकाल मचाने का मौका मिल गया है.
News Source: ANI
