New OTT Releases: अगर इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने का प्लान है, तो OTT प्लेटफॉर्म्स ने आपके लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज तैयार कर दिया है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिलेंगा. यानी मूड चाहे जैसा हो, आपकी वॉचलिस्ट में एड करने के लिए कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा.
लस्ट स्टोरीज 3, नेटफ्लिक्स
वीकेंड की सबसे पॉपुलर रिलीज में से एक है लस्ट स्टोरीज 3. ये एंथोलॉजी फिल्म चार अलग-अलग कहानियों के जरिए प्यार, इच्छा, इंटीमेसी और मॉडर्न रिलेशनशिप को सामने लाती है. फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने डायरेक्ट किया है. इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, विजय वर्मा, अली फजल और राधिका मदान जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं.
नीली, अमेजन प्राइम वीडियो
अगर आपको एक्शन और सस्पेंस पसंद है, तो नीली आपको अच्छी लग सकती है. मारिया स्टेन स्टारर ये सीरीज रीचर की स्पिन ऑफ है. अपने करीबी दोस्त की मौत के बाद फ्रांसेस नीली खुद जांच शुरू करती है. मामला धीरे-धीरे एक खतरनाक और ताकतवर दुश्मन तक पहुंचता है. इसके बाद शुरू होता है एक्शन और सस्पेंस से भरा सफर.
Kareena और Prithviraj की दमदार टक्कर, जानें कैसी है कानून और इंसाफ के बीच फंसी कहानी
द स्कैंडल, नेटफ्लिक्स
कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए द स्टैंडल खास हो सकती है. कहानी जोसॉन राजवंश के दौर में सेट है. साथ ही ये फ्रेंच नोवल ले लियाज़ों दांज़ेरोज़ से प्रेरित है. सोन ये-जिन की लेडी चो और जी चांग-वूक के चो वोन एक खतरनाक खेल शुरू करते हैं. लेकिन जब नाना का किरदार अह्न हुई-योन इस खेल में फंसता है, तो कहानी अलग मोड़ लेने लगती है.
स्लो होर्सेस सीजन 6, एप्पल टीवी
गैरी ओल्डमैन स्टारर स्लो होर्सेस का नया सीजन भी रिलीज हो चुका है. स्लॉ हाउस के बदनाम MI5 एजेंट एक बार फिर खतरनाक मिशन में फंस जाते हैं. जैक्सन लैम्ब और उसकी टीम को इस बार अपनी ही एजेंसी से खतरा है. बदला, साजिश और हाई स्टेक ऑपरेशन सीरीज को और दिलचस्प बनाते हैं.
द फिक्सर, नेटफ्लिक्स
द फिक्सर में दो बिल्कुल अलग किरदार हैं. एक्स गैंगस्टर फेलिक्स चियांग और एक राजनेता का बिगड़ैल बेटा लुईस ह्सुएह. दोनों ऐसे लोगों को खत्म करने का काम करते हैं, जिनके पास कानून और सत्ता से जुड़े कई राज हैं. दोनों की जोड़ी कहानी में ड्रामा और ट्विस्ट का तड़का लगाती है.
द डॉल, नेटफ्लिक्स
पोलिश साहित्य पर आधारित द डॉल 6 एपिसोड की पीरियड ड्रामा सीरीज है. कहानी बिजनेसमैन स्टानिस्लाव वोकुल्स्की की है, जो इजाबेला लेका का दिल जीतना चाहता है. इसके लिए वो अपनी दौलत के सहारे वारसॉ की हाई सोसाइटी में जगह बनाने की कोशिश करता है.
प्लास्टिक ब्यूटी, नेटफ्लिक्स
प्लास्टिक ब्यूटी में अस्पताल की नौकरी गंवाने वाली इमरजेंसी सर्जन फुमी नुमाता कॉस्मेटिक मेडिसिन की ग्लैमरस दुनिया में कदम रखती है. लेकिन मशहूर कॉस्मेटिक सर्जन रिन तोयामा से मिलने के बाद उसे इस इंडस्ट्री के पीछे छिपी सच्चाई का सामना करना पड़ता है.
Hanuman Ansh और Dhurandhar को हराकर Oscars 2027 की रेस में आगे निकली ये फिल्म
