Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह सिर्फ उनके सुपरहिट गाने नहीं, बल्कि दिल्ली के कॉन्सर्ट में दिया गया एक बयान है. दरअसल, शुक्रवार रात जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत ने अपने गानों से फैंस को जमकर नचाया. लेकिन इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
‘पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाई’
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने बिना किसी का नाम लिए अपनी पुरानी कंट्रोवर्सी पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी से प्यार करता हूं, क्योंकि मैं एक कलाकार हूं, ब्रो. मैं चुप हूं, तो मुझे चुप रहने दो. मैं आप सभी का सपोर्ट करता हूं. लेकिन पंजाबियों को मत सिखाओ कि लड़ाई कैसे लड़ी जाती है.’ उनके इस बयान को कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP से जुड़े पुराने विवाद पर जवाब माना जा रहा है.
क्या था पूरा विवाद?
दरअसल, कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिलजीत से दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत ने जवाब दिया था कि उन्हें विरोध प्रदर्शनों से दूर रखा जाए, क्योंकि वो कलाकार हैं, राजनेता नहीं. उनकी इस टिप्पणी से CJP कार्यकर्ता अभिजीत दीपके नाराज हो गए थे. उन्होंने सिंगर को ट्रोल भी किया था.
दिवाली से पहले OTT पर मनोरंजन का धमाका! Netflix से JioHotstar तक, आ रहीं 14 नई फिल्में और वेब सीरीज
अभिजीत का जवाब
दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल होने के बाद अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि जून में विरोध प्रदर्शन के दौरान दिलजीत की बात से उन्हें दुख पहुंचा था. इसकी वजह ये थी कि वो हमेशा से दिलजीत को सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने वाला कलाकार मानते रहे हैं. अभिजीत ने बताया कि वो दिलजीत के बड़े फैन हैं. मई में शिकागो में उनका कॉन्सर्ट देखने भी गए थे. उन्होंने कहा कि दिलजीत ने अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को ग्लोबल पहचान दिलाई है. वो आज भी उनकी हिम्मत और सच्चाई की इज्जत करते हैं. इसके अलावा अभिजीत ने अपने पोस्ट में दिलजीत से पुरानी बात भुलाने की अपील की. उन्होंने लिखा, ‘पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ.’ यानी उनकी तरफ से विवाद खत्म करने का संदेश दिया गया.
लेजर शो के साथ खत्म हुआ कॉन्सर्ट
दिलजीत का दिल्ली कॉन्सर्ट काफी खास रहा. स्टेडियम में शानदार लेजर शो हुआ, जिसमें ‘मैं हूं पंजाब’ और ‘आई एम एन आर्टिस्ट’ जैसे मैसेज दिखाई दिए. अब सोशल मीडिया पर दिलजीत का बयान और अभिजीत का जवाब चर्चा में हैं. फैंस भी इस पूरे मामले पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
News Source: ANI
अब घर बैठे देखिए Mirzapur का भौकाल, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म, मिलेंगे कुछ अनदेखे सीन
