Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन हो और फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! दरअसल, 2 नवंबर को किंग खान 61 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर मुंबई में उनके घर मन्नत के बाहर सुबह से ही फैंस की भारी भीड़ जुट गई. कोई दिल्ली से पहुंचा तो कोई कोलकाता और नांदेड़ से सिर्फ अपने फेवरेट सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए मुंबई आया. मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ और उनकी एक्साइटमेंट देखते ही बन रही थी. कई फैंस शाहरुख के फेमस पोज में तस्वीरें खिंचवाते नजर आए. यही वो अंदाज है, जिसे देखकर दुनियाभर के फैंस आज भी किंग ऑफ रोमांस के दीवाने हो जाते हैं.
कोलकाता से पहुंचे फैंस
शाहरुख के जन्मदिन पर मन्नत के बाहर पहुंचे एक फैन ने ANI से बातचीत में कहा कि वो बहुत एक्साइटेड हैं. वहीं, कोलकाता से आए एक फैन ने बताया कि वो सिर्फ किंग खान की एक झलक पाने के लिए मुंबई आया है. इसके अलावा नांदेड़ से पहुंचे एक दूसरे फैन ने बताया कि वो तीन दिनों से घर से दूर है, ताकि शाहरुख के जन्मदिन का हिस्सा बन सके. फैंस के बीच शाहरुख के गानों का भी खूब क्रेज दिखा. एक फैन ने अपना फेवरेट गाना ‘झूमे जो पठान’ बताया. वहीं, हर साल की तरह इस बार भी मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी. पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच करने के साथ भीड़ को कंट्रोल करते नजर आए, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
अब घर बैठे देखिए Mirzapur का भौकाल, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म, मिलेंगे कुछ अनदेखे सीन
‘किंग’ का रोमांटिक तोहफा
इस बार शाहरुख ने अपने जन्मदिन को फैंस के लिए और खास बना दिया. उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया है. इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है. इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं. खास बात ये है कि गाने के इंग्लिश रैप को एड शीरन ने लिखा है. वीडियो की शुरुआत शाहरुख के दमदार डायलॉग से होती है. इसके बाद शाहरुख और दीपिका रोमांटिक अंदाज में कैफे, बीच और खूबसूरत जगहों पर नजर आते हैं. हालांकि, कहानी में ट्विस्ट आता है.
क्रिसमस पर होगी रिलीज़
फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. ‘किंग’ 24 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल शाहरुख के जन्मदिन पर मन्नत के बाहर फैंस का प्यार और फिल्म के नए गाने को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं.
News Source: ANI
‘पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाई कैसे लड़ते हैं’, दिल्ली में Diljit Dosanjh का करारा जवाब
